लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में भाषण के दौरान पीएम मोदी को इस वजह से याद आए एलके आडवाणी

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2018 17:47 IST

पीएम मोदी ने राज्यसभा कहा कि अगर मैं यहां बैठकर 9 बनाता हूं और उधर बैठे लोगों को 6 दिखें, तो इसमें मेरी क्या गलती ? आप बताइए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की रैंकिंग में सुधार होना कैसे गलत है?

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (7 फरवरी) को पहले लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद राज्ससभा में धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस दौरान संसद के दोनों सदनों में पीएम मोदी के निशाने पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस रहा। उन्होंने अपने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं पिछली कांग्रेस सरकार को उनकी विफलताओं के लिए कोसा।

राज्यसभा में पीएम ने भाषण देते हुए लालकृष्ण आडवाणी को याद किया और उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा कहती है कि आधार हम लेकर आए हैं, मगर मैं उन्हें 1998 में राज्यसभा में एलके आडवाणी जी के डीबेट को याद दिलाना चाहूंगा कि उसमें आडवाणी जी ने क्या कहा था। यह वही भाषण था, जिसमें आप आधार की उत्पत्ति खोज सकते हैं। 

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पर हमला करते हुए कहा कि मैंने सुना है कि गुलाम नबी आजाद वंशवाद पर चर्चा कर रहे थे और अपनी सरकार का काम बता रहे थे। बाहर उन्हें कोई सुनता नहीं है, इसलिए यहां बोल रहे थे।

इसी बीच कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी हंसने लगीं, जिस पर सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उन्हें टोक दिया। इस बात को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभापति जी मेरी आपसे विनती है रेणुका जी को कुछ मत कहिए। रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य उन्हें आज जाके मिला है। 

उन्होंने कहा कि अगर मैं यहां बैठकर 9 बनाता हूं और उधर बैठे लोगों को 6 दिखें, तो इसमें मेरी क्या गलती ? आप बताइए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की रैंकिंग में सुधार होना कैसे गलत है? अगर हमपर हमला बोलना संभव नहीं होता तो आप रेटिंग एजेंसी पर ही हमला बोल देते हैं। बीजेपी की बुराई करते-करते आप भारत की बुराई करने लग जातें हैं। मोदी पर हमला बोलते बोलते आप हिन्दुस्तान पर हमला बोलने लग जातें है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराज्यसभा सत्रराज्य सभाकांग्रेसबीजेपीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण