लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Malda: 'मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ', बंगाल की धरती से बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 26, 2024 11:55 IST

Narendra Modi In Malda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने उत्तरी मालदा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, सुबह से ही लोग उत्साह और उमंग के साथ लोकतंत्र का उत्सव मना रहे हैंपीएम ने आगे कहा कि एक समय था, जब बंगाल पूरे देश के विकास का नेतृत्व करता थापहले लेफ्ट वालों ने और फिर टीएमसी वालों ने बंगाल की इस महानता को चोट पहुंचाई, बंगाल के सम्मान को चूर-चूर कर दिया

Narendra Modi In Malda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने उत्तरी मालदा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा किअब तक की जो खबरें आ रही है, सुबह से ही लोग उत्साह और उमंग के साथ लोकतंत्र का उत्सव मना रहे हैं। जो लोग मतदान के लिए उत्साह से निकल पड़े हैं, मैं उनका बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं।

इस दौरान पीएम मोदी के नाम के नारे लगाए गए। पीएम ने कहा कि आप मुझे इतना प्रेम करते हैं, इतना स्नेह करते हैं, इससे ऐसा लगता है कि या तो मैं पिछले जन्म में पश्चिम बंगाल में पैदा हुआ था या तो अगले जन्म में बंगाल के किसी मां की कोख से पैदा होने वाला हूं। 

पीएम ने आगे कहा कि एक समय था, जब बंगाल पूरे देश के विकास का नेतृत्व करता था। लेकिन, पहले लेफ्ट वालों ने और फिर टीएमसी वालों ने बंगाल की इस महानता को चोट पहुंचाई, बंगाल के सम्मान को चूर-चूर कर दिया, विकास पर रोक लगा दी। टीएमसी के राज में बंगाल में एक ही चीज चलती- हजारों करोड़ के स्कैम। घोटाले टीएमसी करती है और भुगतान बंगाल की जनता को करना पड़ता है। पीएम ने आगे कहा कि बंगाल के 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 8 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं।

लेकिन टीएमसी सरकार को देखिए, वो आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती। मैं केंद्र से बंगाल के विकास के लिए, यहां की सरकार को जो पैसा भेजता हूं, वो टीएमसी के नेता मंत्री और तोलाबाज मिलकर खा जाते हैं। मां-माटी-मानुष की बात कहकर सत्ता में आई टीएमसी ने सबसे बड़ा विश्वासघात यहां की महिलाओं से ही किया है।

जब बीजेपी सरकार ने मुस्लिम बहनों को अत्याचार से बचाने के लिए तीन तलाक खत्म किया, तो टीएमसी ने इसका विरोध किया। संदेशखाली में महिलाओं पर इतने अत्याचार हुए और टीएमसी सरकार आखिर तक मुख्य आरोपी को बचती रही। टीएमसी और कांग्रेस को जोड़े रखने का सबसे बड़ा चुंबक है- तुष्टिकरण। तुष्टिकरण के लिए ये दोनों पार्टियां कुछ भी कर सकती हैं। तुष्टिकरण की खातिर ये लोग देशहित में लिए गए हर निर्णय को वापस पलटना चाहते हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीअमित शाहMamta Banerjeeटीएमसीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?