लाइव न्यूज़ :

दाभोलकर मर्डर केस: सीबीआई ने नहीं जमा की चार्जशीट, क्या जान बुझकर की गई धीमी की जांच

By भाषा | Updated: December 14, 2018 20:16 IST

पीठ दाभोलकर और दिवंगत वामपंथी नेता गोविंद पानसरे के परिजनों द्वारा अदालत की निगरानी में हत्या की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

Open in App

बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से पूछा कि क्या उसने तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की हत्या की अपनी जांच को ‘‘हल्का’’ या ‘‘धीमा करने’’ का प्रयास किया था।न्यायमूर्ति एस सी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति भारती डांगरे की पीठ ने सीबीआई द्वारा सीलबंद लिफाफे में अदालत के सामने पेश की प्रगति रिपोर्ट पर गौर करने के बाद यह सवाल पूछा।पीठ ने कहा कि सीबीआई द्वारा सौंपी गई पिछली रिपोर्टों में, एजेंसी ने एक दक्षिणपंथी संगठन के कुछ व्यक्तियों का नाम लिया था और कहा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।हालांकि शुक्रवार को सौंपी गई रिपोर्ट में सीबीआई ने अदालत से कहा कि उसे इन लोगों के खिलाफ ‘‘अभियोजन लायक और साक्ष्यों’’ की जरूरत है क्योंकि उनके खिलाफ पिछले निष्कर्ष केवल अन्य आरोपियों द्वारा दिये गये बयानों पर आधारित थे।पीठ ने कहा, ‘‘इस वजह से हम सीबीआई से पूछना चाहते हैं कि क्या कुछ लोगों के खिलाफ उसकी जांच को हल्का करने या धीमा करने के इरादतन प्रयास किये गये।’’ हालांकि सीबीआई ने अतिरिक्त सालीसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि वह किसी भी तरह से जांच को हल्का करने का प्रयास नहीं कर रही है।पीठ दाभोलकर और दिवंगत वामपंथी नेता गोविंद पानसरे के परिजनों द्वारा अदालत की निगरानी में हत्या की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos