लाइव न्यूज़ :

नारद मामला: बंगाल के मंत्री को मिली अस्पताल से छुट्टी, घर में नजरबंद किया गया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 00:42 IST

Open in App

कोलकाता, 25 मई तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता तथा पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री सुब्रत मुखर्जी को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटे, जहां उन्हें नारद स्टिंग टेप मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय के अगले आदेश तक नजरबंद कर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मुखर्जी को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिये प्रेसिडेंसी सुधार गृह लाया गया, जहां उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती करने से पहले रखा गया था।

इसके बाद उन्हें कोलकाता पुलिस के वाहन में बेलीगंज स्थित उनके आवास पर लाया गया।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस मामले में सीबीआई की एक अदालत द्वारा मुखर्जी, मंत्री फरहाद हाकिम, टीएमसी विधायक मदन मित्रा और पार्टी के पूर्व नेता शोभन चटर्जी को दी गई जमानत पर 17 मई को रोक लगा दी थी, जिसके बाद उसी दिन उन्हें गिरफ्तार कर सुधार गृह ले जाया गया था।

चटर्जी, मुखर्जी और मित्रा को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाकिम को बुखार आने के बाद सुधार गृह के स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र में ले जाया गया था।

नारद टीवी न्यूज चैनल के मैथ्यू सैमुअल ने 2014 में कथित स्टिंग ऑपरेशन किया था जिसमें तृणमूल कांगेस के मंत्री, सांसद और विधायक लाभ के बदले में कंपनी के प्रतिनिधियों से कथित तौर पर धन लेते नजर आए। उस वक्त चारों नेता ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे।

यह टेप पश्चिम बंगाल में 2016 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सार्वजनिक हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos