लाइव न्यूज़ :

सदन में सबसे अधिक उपस्थित रहे नाना पटोले, 93% अटेंडेंस के साथ टॉप पर, दूसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर

By एसके गुप्ता | Updated: April 1, 2019 09:35 IST

पीआरएस इंडिया की प्रोजेक्ट एसोसिएट अंकिता आनंद ने 'लोकमत समाचार' से विशेष बातचीत में कहा कि 53 सांसदों के कार्यकाल की समीक्षा रिपोर्ट से लोगों को पता चलेगा कि इन्होंने संसद में क्या किया है?

Open in App

पहले चरण के लिए 91 सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होना है. इन सीटों पर 53 सांसद ऐसे हैं, जो दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं. इन सांसदों के पांच साल के लोकसभा में प्रदर्शन को लेकर पीआरएस इंडिया संस्स्था ने समीक्षा रपट जारी की है. महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट से सांसद नाना पटोले की संसद में उपस्थिति सर्वाधिक 93% रही. भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुके पटोले मौजूदा चुनाव में नागपुर से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को टक्कर देंगे.

समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री होने के नाते गडकरी लोकसभा और राज्यसभा में प्रश्नों के अनुरू प जवाब देने के लिए उपस्थित रहते थे. इसलिए उनकी लोकसभा में उपस्थिति की समीक्षा नहीं की गई है. इसके बाद नंबर आता है केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर का. 16वीं लोकसभा में उनकी 91% उपस्थिति दर्ज की गई. चंद्रपुर से सांसद और यहीं से मैदान में उतरे अहीर ने सदन में 4 निजी विधेयक पेश किए और 115 प्रश्न उठाए.

रामटेक सीट से मौजूदा शिवसेना प्रत्याशी और यहीं सांसद कृपाल तुमाने की लोकसभा में उपस्थिति 85% रही और इन्होंने 488 प्रश्न पूछे. वर्धा सीट से मौजूदा भाजपा प्रत्याशी और यहीं से सांसद रामदास तड़स की लोकसभा में उपस्थिति 82% रही और इन्होंने 492 प्रश्न पूछे. गढ़चिरोली-चिमूर से मौजूदा सांसद और यहीं से भाजपा प्रत्याशी अशोक नेते ने संसद में 536 प्रश्न किए और इनकी उपस्थिति 75% रही. यवतमाल-वाशिम सीट से शिवसेना प्रत्याशी और यहीं से सांसद भावना गवली की उपस्थिति 73% रही और इन्होंने 342 सवाल पूछे.

पीआरएस इंडिया की प्रोजेक्ट एसोसिएट अंकिता आनंद ने 'लोकमत समाचार' से विशेष बातचीत में कहा कि 53 सांसदों के कार्यकाल की समीक्षा रिपोर्ट से लोगों को पता चलेगा कि इन्होंने संसद में क्या किया है? समीक्षा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू अकेले ऐसे सांसद हैं, जिनकी लोकसभा में उपस्थिति 100% रही है. लेकिन, इन्हें सवाल उठाने और विधेयक पेश करने पर कोई अंक नहीं मिला है. आंध्र प्रदेश की नंदयाल सीट से सांसद एसपीवाई रेड्डी की लोकसभा में सबसे कम उपस्थिति 13% रही है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावसंसदनाना पटोले
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया