लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में भूपेंद्र यादव व वसुंधरा का नाम

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:57 IST

Open in App

जयपुर, 12 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की वल्लभ नगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी शामिल किया है।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का भी नाम है।

भाजपा ने राजस्थान के वल्लभनगर सीट पर हिम्मत सिंह झाला और धरियावद के लिए खेत सिंह मीना को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत व धरियावद से नागराज मीना मैदान में हैं। इन दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतगणना दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत