लाइव न्यूज़ :

नायडू ने ड्रोन हमले रोकने के लिए ‘‘अधिक कुशल तरीके’’ विकसित करने की अपील की

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:25 IST

Open in App

चेन्नई, 30 जून उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जम्मू हवाई अड्डा परिसर में स्थित वायु सेना स्टेशन पर किए गए ड्रोन हमले को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए देश में अनुसंधान करने वाले समुदाय से बुधवार को अपील की कि वह इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए ‘‘और अधिक कुशल तरीके’’ विकसित करे।

नायडू ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) से ‘‘आतंकवाद को नष्ट करने’’ के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने यहां आईआईटी मद्रास में भारत के पहले ‘3डी प्रिंटेड हाउस’ स्थल का दौरा करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि सैन्य रडार कम ऊंचाई पर उड़ने वाले इस प्रकार के ड्रोन का पता नहीं लगा पाते हैं और इसलिए नए तरीके खोजने की आवश्यकता है।

जम्मू में भारतीय वायु सेना के स्टेशन पर शनिवार देर रात दो ड्रोन से विस्फोटक गिराए गए थे, जिसमें दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों का देश के किसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान पर इस तरह का यह पहला ड्रोन हमला है। ऐसा माना जा रहा है कि ड्रोन द्वारा गिराई गई विस्फोटक सामग्री आरडीएक्स और अन्य रसायनों के मिश्रण का उपयोग कर बनायी गई थी। इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण ब्यूरो (एनआईए) को सौंप दी गई है।

नायडू ने कहा कि आतंकवाद संपूर्ण मानवता का शत्रु है और आतंकवादी हमें ‘‘अशांत कर रहे हैं और देश के विकास को प्रभावित कर रहे हैं’’।

उन्होंने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों के पास बड़े ड्रोनों, यूएवीएस (मानव रहित हवाई वाहन), विमानों और हेलीकॉप्टरों द्वारा हवाई घुसपैठ का पता लगाने और उन्हें विफल करने के लिए उन्नत रडार और मिसाइलों के साथ विस्तृत वायु रक्षा प्रणालियां हैं।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसे सैन्य रडार कम ऊंचाई पर उड़ने वाले छोटे ड्रोन का पता नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा, ‘‘अब (जम्मू-) कश्मीर में यही हुआ है। इसलिए हमें इस पर ध्यान केंद्रित करना होगा।’’

नायडू ने कहा कि शत्रु ‘‘हमारे देश को पंगु करना चाहता है और हमारी प्रणाली को नष्ट करना चाहता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अनुसंधान करने वाले समुदाय को आगे आना चाहिए और हमें शत्रुओं के इन प्रयासों से निपटने के लिए अधिक कुशल तरीके अपनाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है