लाइव न्यूज़ :

नागपुरः पत्नी से नौकरी करने को कहना घरेलू हिंसा नहीं महिला सशक्तिकरण, जानिए पूरा मामला

By सौरभ खेकडे | Updated: February 18, 2022 19:56 IST

नागपुर के पारिवारिक न्यायालय ने एक 31 वर्षीय महिला की अर्जी पर उसे यह नसीहत दी है. अपने पति से अलग रह रही इस उच्च शिक्षित महिला ने पति से मेंटेनेंस के लिए पारिवारिक न्यायालय में अर्जी दायर की थी.

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी करके अच्छा वेतन पा रही है.ऐसे मामले में घरेलू हिंसा साबित नहीं होती, तो पत्नी आर्थिक मदद पाने की भी हकदार नहीं है. पत्नी ने पारिवारिक न्यायालय में दायर अपनी अर्जी में पति और 65 वर्षीय सास पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे.

नागपुरःएक पति द्वारा अपनी पत्नी को दोबारा नौकरी शुरू करने काे कहना घरेलू हिंसा नहीं माना जा सकता. उलट यह दर्शाता है कि पति अपनी पत्नी का सशक्तिकरण और विकास चाहता है.

 

 

यह तो अच्छी बात है कि पति पत्नी को उसके पैरों पर खड़े होने को प्रेरित कर रहा है. नागपुर के पारिवारिक न्यायालय ने एक 31 वर्षीय महिला की अर्जी पर उसे यह नसीहत दी है. अपने पति से अलग रह रही इस उच्च शिक्षित महिला ने पति से मेंटेनेंस के लिए पारिवारिक न्यायालय में अर्जी दायर की थी.

लेकिन सुनवाई में सिद्ध हुआ कि वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी करके अच्छा वेतन पा रही है. हाईकोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार अगर ऐसे मामले में घरेलू हिंसा साबित नहीं होती, तो पत्नी आर्थिक मदद पाने की भी हकदार नहीं है. 

बहुत कम मामलों में खारिज होती है मेंटेनेंस की अर्जी

पति के अधिवक्ता श्याम आंभोरे के अनुसार पारिवारिक न्यायालय की दृष्टि से बहुत कम ऐसे मामले होते हैं, जिनमें किसी महिला द्वारा दायर मेंटेनेंस की अर्जी खारिज होती है. गौरतलब है कि नागपुर निवासी इस दंपति का विवाह मई 2015 में हुआ था. विवाह के बाद से ही दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे.

पत्नी ने पारिवारिक न्यायालय में दायर अपनी अर्जी में पति और 65 वर्षीय सास पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. लेकिन महिला किसी भी आरोप को सिद्ध नहीं कर सकी. न्यायालय ने माना कि उसके आरोप उल-जुलूल है और किसी भी तरह से घरेलू हिंसा की ओर इशारा नहीं करते.

एक नजर..

महिला के ये आरोप थे

> पति दोबारा नौकरी शुरू करने का दबाव डाल रहा है.

> सास सुबह 5 बजे उठा कर घर के काम करवाती है.

न्यायालय की नसीहत

> नौकरी शुरू करने को कहना दर्शाता है कि पति अपनी पत्नी का सशक्तिकरण और विकास चाहता है.

> यह घरेलू हिंसा नहीं है. चिकित्सक भी सुबह जल्द उठने की सलाह देते हैं. घर के काम करना परिवार के सभी सदस्यों की संयुक्त जिम्मेदारी है.

टॅग्स :नागपुरकोर्टमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन