लाइव न्यूज़ :

Nagpur Violence: हिंसा के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे CM देवेंद्र फडणवीस, जानें क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2025 13:36 IST

Nagpur Violence: इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने कहा था कि नागपुर हिंसा के दिन सोशल मीडिया पोस्ट पर अधिक प्रभावी तरीके से नजर रखी जानी चाहिए थी

Open in App

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विदर्भ के सबसे बड़े शहर नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद पहली बार शुक्रवार देर शाम यहां पहुंचे। नागपुर के कई हिस्सों में 17 मार्च को पथराव और आगजनी की खबरें आईं। यह हिंसा छत्रपति संभाजी नगर स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान धार्मिक लेख वाली ‘चादर’ जलाने की अफवाह के बाद हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नागपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है। सूत्रों ने बताया कि वह शनिवार को मीडिया से मिल सकते हैं और शहर के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने कहा था कि नागपुर हिंसा के दिन सोशल मीडिया पोस्ट पर अधिक प्रभावी तरीके से नजर रखी जानी चाहिए थी, क्योंकि इससे पुलिस को यह पता लगाने में मदद मिलती कि क्या योजना बनाई जा रही थी। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि खुफिया स्तर पर कोई विफलता थी।

फडणवीस ने कहा कि पुलिस की प्रतिक्रिया उचित थी और यह नहीं कहा जा सकता कि यह अपर्याप्त थी। मुख्यमंत्री ने मराठी चैनल एबीपी माझा के कार्यक्रम में कहा, ‘‘कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में बांग्ला भाषा में सामग्री थी, जो बांग्लादेश में भी बोली जाती है। यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दोपहर में ही नजर रखी जानी चाहिए थी (जिस दिन हिंसा भड़की)।

नागपुर से ताल्लुक रखने वाले और गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उस तरह से नहीं किया गया, जैसे किया जाना चाहिए था। फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये लोगों को इकट्ठा होने के लिए संदेश भेजे गए थे, और इन लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास (सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रखने की) क्षमता है, लेकिन आदत विकसित करने की जरूरत है। अगर उस दोपहर सोशल मीडिया पर अच्छी तरह से नजर रखी गई होती, तो हमें पता चल जाता (कि क्या योजना बनाई जा रही थी)।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा के दौरान समस्या मुख्य सड़कों पर नहीं, बल्कि संकरी गलियों में थी। उन्होंने पुलिस का बचाव करते हुए कहा, ‘‘पुलिस ने इन गलियों में घुसकर स्थिति का सामना करने का साहस दिखाया। यही कारण है कि स्थिति बिगड़ नहीं पाई।’’

पुलिस ने पहले कहा था कि उसने सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट और वीडियो सहित 140 से अधिक आपत्तिजनक सामग्री की पहचान की है, जिनका उद्देश्य नागपुर हिंसा के संबंध में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना था। 

टॅग्स :नागपुरदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos