लाइव न्यूज़ :

मनमाने तरीके से ब्लॉक नहीं कर सकते करदाता का ईसीएल, उद्योग जगत के लिए हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जानें मामला

By सौरभ खेकडे | Updated: February 14, 2022 20:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों को ठोस सबूतों के आधार पर ही यह फैसला लेना चाहिए.संबंधित अधिकारी के पास ठोस कारण होने चाहिए. अधिकारियों को कानूनन जो शक्तियां दी गई है, वे जनता की भलाई के लिए है.

नागपुरः बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने उद्योग जगत के लिए जीएसटी प्रणाली पर एक अहम आदेश जारी किया हैै. कोरबा छत्तीसगढ़ स्थित डीवी प्रोजेक्ट लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य कर विभाग यूं ही मनमाने तरीके से किसी करदाता का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ब्लॉक नहीं कर सकता.

 

कानून में स्पष्ट है कि टैक्स इनपुट में कोई भी अनियमितता हो तो रकम ब्लॉक की जा सकती है, लेकिन केवल उतनी ही, जितनी रकम के अनियमितता का आरोप हो. हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि ईसीएल ब्लॉक करने के पूर्व संबंधित अधिकारियों को ठोस सबूतों के आधार पर ही यह फैसला लेना चाहिए. केवल काल्पनिक और मनचाहे कारणों से ईसीएल ब्लॉक नहीं किया जा सकता. ऐसा करने के लिए संबंधित अधिकारी के पास ठोस कारण होने चाहिए. 

जनता की भलाई के लिए है शक्तियां 

न्यायमूर्ति सुनील शुक्रे और न्यायमूर्ति अनिल किल्लोर की खंडपीठ ने अधिकारियों को उनके कर्तव्य की याद दिलाते हुए कहा कि अधिकारियों को कानूनन जो शक्तियां दी गई है, वे जनता की भलाई के लिए है. अपने प्रशासकीय फैसले लेते वक्त अधिकारियों को सोच समझ कर और कानून के दायरे में रहते हुए फैसले लेने चाहिए.

हाईकोर्ट ने राज्य कर विभाग के उस फैसले को खारिज कर दिया है, जिसके तहत याचिकाकर्ता कोरबा छत्तीसगढ़ स्थित डीवी प्रोजेक्ट लिमिटेड का इलेट्राॅनिक क्रेडिट लेजर (ईसीएल) ब्लॉक किया गया था. अधिकारियों को अपने फैसले पर पुनर्विचार की अनुमति भी दी गई है. 

कंपनी ने उठाए थे सवाल

दरअसल कंपनी ने अधिवक्ता फिरदौस मिर्जा के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता ने इसमें कुछ अहम सवाल उठाए थे. प्रश्न था कि क्या ईसीएल ब्लॉक करना सीजीएसटी अधिनियम की धारा 87 के तहत अंतरिम रूप से प्रॉपर्टी अटैच करने जैसा हैै? अगर रकम ब्लॉक करनी हो तो उसकी सीमा क्या होनी चाहिए और रकम ब्लॉक करने का आधार क्या होना चाहिए? मामले में सभी पक्षों को सुनकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है.

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरहाई कोर्टछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी