लाइव न्यूज़ :

नागपुर: SRPF के छह जवान कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 387, 5 महीने का बच्चा भी शामिल

By फहीम ख़ान | Updated: May 20, 2020 23:49 IST

नागपुर के कोंढाली में भी कोरोना वायरस का पहुंचना चौकाने वाला है. नागपुर में अब तक कुल 387 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. बुधवार को 12 मरीज डिस्चार्ज भी हुए. 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार को 13 और मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई. इसमें पांच महीने का बच्चा, 6 एसआरपीएफ के जवान भी हैं.नागपुर में पहली बार मां और पिता के नमूने निगेटिव आएं, पर पांच महीने के छोटे बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार को 13 और मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई. इसमें पांच महीने का बच्चा, 6 एसआरपीएफ के जवान भी हैं. नागपुर में पहली बार मां और पिता के नमूने निगेटिव आएं, पर पांच महीने के छोटे बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. नागपुर के कोंढाली में भी कोरोना वायरस का पहुंचना चौकाने वाला है. नागपुर में अब तक कुल 387 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. बुधवार को 12 मरीज डिस्चार्ज भी हुए. 

मेयो की लैब में 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसमें एक गड्डीगोदाम तथा पांच गोलीबार चौक के मरीज है. गोलीबार चौक के पालक की रिपोर्ट निगेटिव आने और पांच महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हंगामा खड़ा हो गया. लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हर पहलू की जांच कर रिपोर्ट को पॉजिटिव बताया. शेष मरीजों में 32 वर्षीय महिला, 7 वर्ष का लड़का, 50, 65 व 75 वर्ष के पुरुष शामिल हैं. 

नागपुर में 16 मई को तीन पुलिस कर्मी पॉजिटिव आएं. उसके बाद उनके नजदीकियों के नमूने लिए गए. आरपीटीएस क्वार्टर में क्वारंटाइन किए गए एसआरपीएफ के छह जवानों के नमूने नीरी के लैब में पॉजिटिव आएं. क्वारंटाइन के पहले उनकी ड्यूटी मोमिनपुरा में लगाई गई थी.

कोंढाली के दूधाला गांव के नौ वर्षीय बच्ची अपने परिवार के साथ नागपुर निवासी मामा के यहां आई थी. 15 मई को परिवार गांव लौटा. नागपुर से लौटे लोगों की स्वास्थ्य जांच कराई गई. बच्ची की रिपोर्ट बुधवार को आई. मां, पिता व भाई-बहन की रिपोर्ट गुरुवार को आएगी. 

मेडिकल से 11 और मेयो से एक मरीज बुधवार को डिस्चार्ज हुआ. इसमें सतरंजीपुरा निवासी 55 वर्षीय पुरुष तथा मोमिनपुरा निवासी 10, 30, 35, 60, 62 वर्षीय महिला, 9, 20, 22, 30, 65 वर्षीय पुरुष का समावेश है. 61 वर्षीय अमरावती का मरीज भी डिस्चार्ज हुआ. अबतक 303 मरीज स्वस्थ हुए हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनानागपुरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया