लाइव न्यूज़ :

आरएसएस के ‘शस्त्र पूजन’ के खिलाफ नागपुर निवासी ने शिकायत दर्ज करायी

By भाषा | Updated: October 10, 2019 05:51 IST

मोहनीश जीवनलाल जबलपुरे ने अपनी शिकायत में कहा है कि बिना लाइसेंस वाले असली हथियारों के साथ इस प्रकार से पूजन करना और वह भी ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता लागू है

Open in App

शहर के एक बाशिंदे ने दशहरे के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किए गए ‘‘शस्त्र पूजन’’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। विजयदशमी या दशहरे के मौके पर आरएसएस द्वारा हर साल यहां अपने मुख्यालय पर शस्त्र पूजन किया जाता है।

मोहनीश जीवनलाल जबलपुरे ने अपनी शिकायत में कहा है कि बिना लाइसेंस वाले असली हथियारों के साथ इस प्रकार से पूजन करना और वह भी ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता लागू है, अपने आप में अपराध है। उन्होंने बताया कि अपनी शिकायत उन्होंने रजिस्टर्ड डाक से कोतवाली पुलिस थाने को मंगलवार को भेजी थी। हालांकि पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दयानेश्वर भोंसले ने अभी तक ऐसी कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है।

जबलपुरे ने बताया कि पिछले साल भी उन्होंने आरएसएस के खिलाफ इसी प्रकार की शिकायत दर्ज करायी थी। लेकिन चूंकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए वह कुछ महीने पहले सत्र अदालत पहुंच गए थे और अदालत ने पांच नवंबर को कोतवाली पुलिस थाने के अधिकारी को तलब किया है।

टॅग्स :आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं