लाइव न्यूज़ :

रेल सुविधाओं को लेकर सांसदों ने रखे सुझाव, स्थानीय समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 23, 2019 12:35 IST

बैठक में सांसदों ने ट्रेनों में टॉयलेट की बदबू को रोकने के लिए इनर डोर की सुविधा, गाडि़यों का परिचालन समय पर होने, शयनयान के कोच के प्रत्येक डिब्बे की बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ी की सुविधा उपलब्ध करने, रेलवे ट्रैक के बाजू मे फेंसिंग (दीवार) का निर्माण करने आदि के प्रस्ताव रखे.

Open in App
ठळक मुद्देसांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र के नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप सुझाव प्रस्तुत किए. संसद सदस्यों के साथ मध्य रेल महाप्रबंधक की गुरुवार को समाधान सभागृह में बैठक आयोजित हुई.

मध्य रेल के नागपुर एवं भुसावल मंडल के कार्यक्षेत्र से संबंधित संसद सदस्यों के साथ मध्य रेल महाप्रबंधक की गुरुवार को समाधान सभागृह में बैठक आयोजित हुई. महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने सदस्यों को नागपुर एवं भुसावल मंडल में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी. इसके बाद सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र के नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप सुझाव प्रस्तुत किए.

बैठक में नागपुर मंडल से संसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ. विकास महात्मे, अमरावती से नवनीत रवि राणा, दुर्गा दास उइके, बैतूल, भुसावल मंडल से नंद कुमार सिंह चौहान, खंडवा, प्रताप राव जाधव, बुलढाणा और डिंडोरी से भारती पवार ने सुझाव रखे. सांसद दुर्गादास उइके ने बैतूल से चांदूर के मध्य 74 किमी. की रेल लाइन का निर्माण, नागपुर से भोपाल/विदिशा तक इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने, बैतूल जिले के आमला स्टेशन पर रेलवे की रिक्त पड़ी 314 एकड़ भूमि पर कोच मरम्मत एवं रेल की अन्य परियोजनाओं को शुरू करने आदि सुझाव दिए.

नवनीत रवि राणा द्वारा किसानों की खेती के लिए उपयुक्त खाद/ यूरिया के लिए रेल रेक उपलब्ध करने, गाड़ी संख्या 22111/22112 भुसावल-इटारसी -नागपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को नई अमरावती वाया नरखेड़ चलाने की पेशकश की. डॉ. विकास महात्मे ने ट्रेनों में टॉयलेट की बदबू को रोकने के लिए इनर डोर की सुविधा, गाडि़यों का परिचालन समय पर होने, शयनयान के कोच के प्रत्येक डिब्बे की बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ी की सुविधा उपलब्ध करने, रेलवे ट्रैक के बाजू मे फेंसिंग (दीवार) का निर्माण करने आदि के प्रस्ताव रखे.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप