लाइव न्यूज़ :

नागपुरः 1.22 करोड़ जुर्माना चुकाया, फिर भी मास्क से एलर्जी, 27819 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2021 15:59 IST

नागपुर मनपा के न्यूसेंस डिटेक्शन स्क्वॉड (एनडीएस) की तरफ से की जा रही कार्रवाई कम होने का नाम नहीं ले रही. साढ़े चार महीने में एनडीएस 27819 लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाकर 1 करोड़ 22 लाख 68 हजार 500 रुपए वसूल चुकी है. अब भी रोजाना कार्रवाई जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त और सितंबर महीने में कोविड का संक्रमण पीक पर पहुंच गया था. कोविड के दिशा-निर्देशों के अनुसार मास्क लगाना आवश्यक है. बावजूद इसके लोग मास्क नहीं पहन रहे थे.4 सितंबर से मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई.

नागपुरः कोविड से जंग में मास्क कारगर हथियार साबित हुआ है. बावजूद इसके मास्क को कुछ गैरजिम्मेदार शहरवासी गंभीरता से नहीं ले रहे.

यही वजह रही है कि मनपा के न्यूसेंस डिटेक्शन स्क्वॉड (एनडीएस) की तरफ से की जा रही कार्रवाई कम होने का नाम नहीं ले रही. साढ़े चार महीने में एनडीएस 27819 लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाकर 1 करोड़ 22 लाख 68 हजार 500 रुपए वसूल चुकी है. अब भी रोजाना कार्रवाई जारी है.

नागपुर शहर में मार्च मध्य में कोविड का संक्रमण शुरू हुआ. लेकिन अगस्त और सितंबर महीने में कोविड का संक्रमण पीक पर पहुंच गया था. कोविड के दिशा-निर्देशों के अनुसार मास्क लगाना आवश्यक है. बावजूद इसके लोग मास्क नहीं पहन रहे थे.

इस वजह से कार्रवाई शुरू करने का निर्णय मनपा आयुक्त ने लिया. 4 सितंबर से मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई. मात्र 12 दिनों में 5470 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई. संबंधितों से 200 रुपए के हिसाब से 10.94 लाख रुपए वसूला गया.

रोजाना औसतन 456 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई. उसके बाद भी नियम तोड़ने वालों की संख्या कम नहीं होने की स्थिति में राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने नागपुर शहर में मास्क नहीं पहनने वालों से सख्ती से निपटने का आदेश जारी करते हुए जुर्माना 500 रुपए कर दिया. 15 सितंबर से 16 जनवरी के बीच एनडीएस ने 500 रुपए के हिसाब से 22349 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 1 करोड़ 11 लाख 74 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला.

फिर भी नहीं ले रहे सीख कार्रवाई के बीच मनपा प्रशासन जुर्माना लगाने के साथ ही दिसंबर से लोगों को मास्क भी दे रहा है. ताकि वे सीख लें और आगे से नियम का पालन करें. बावजूद इसके लोग नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं. कार्रवाई के बीच पकड़े जाने पर लोग गिड़गिड़ाने लगते हैं, लेकिन मास्क से उन्हें एलर्जी है.

थोड़ी ही देर में वे बिना मास्क के घूमते दिख जाएंगे. कार्रवाई का ध्येय कमाई नहीं एनडीएस के प्रमुख वीरसेन तांबे ने कहा कि मास्क नहीं पहनने वाले कोविड के प्रसार का कारण बन सकते हैं. इसी वजह से प्रशासन ने मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया. एनडीएस कमाई के लिए कार्रवाई नहीं कर रही. कोविड से लड़ाई के लिए मास्क लगाना आवश्यक है. हर व्यक्ति मास्क का उपयोग करे.

जोनवार हुई कार्रवाई जोन कार्रवाई जुर्माना

लक्ष्मीनगर 4182 1924500

धरमपेठ 5276 2298700

हनुमाननगर 3166 1430900

धंतोली 1950 785700

नेहरू नगर 1780 788300

सतरंजीपुरा 1785 792000

लकड़गंज 1662 734100

आसीनगर 2753 1191100

मंगलवारी 3246 1421700

मुख्यालय 345 160200

नोट: जुर्माना रुपए में. आंकड़ों में बदलाव संभव है.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे