लाइव न्यूज़ :

नागपुर जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में पटरी से उतरी, कोई यात्री हताहत नहीं

By आनंद शर्मा | Updated: August 23, 2022 09:28 IST

महाराष्ट्र के नागपुर जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस ट्रेन छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में पटरी से उतर गई। हादसा मंगलवार तड़के हुआ। हालांकि ट्रेन की गति बेहद कम थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया।

Open in App

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस ट्रेन छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में सोमवार और मंगलवार की दरमियनी रात करीब 3:42 बजे पटरी से उतर गई। कोरबा से इतवारी आ रही गाड़ी क्रमांक 18239 शिवनाथ एक्सप्रेस के इंजन से लगे दो कोच (क्रमांक SEC 134400 तथा SEC 084114 ) के 5 पहिये डोंगरगढ़ यार्ड में पटरी से उतर गए।  

गोंदिया और इतवारी से रात में ही दुर्घटना रिलीफ ट्रेन और दुर्घटना चिकित्सा सहायता ट्रेन  घटना स्थल के लिये रवाना की गई। इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नही हुआ। ट्रेन की गति काफी कम होने से बडी अनहोनी टल गई। सूचना मिलते ही डीआरएम, सीनियर डीसीएम  तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी  घटना स्थल पर पहुच गये। रिरेलमेंट के लिए टूलवैन घटना स्थल पहुंच गई।  ट्रेन को कुछ देरी के साथ गंतव्य स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

टॅग्स :भारतीय रेलनागपुरछत्तीसगढ़महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos