लाइव न्यूज़ :

10 दिन 7 बाघों की मौत, तीन महीने में विदर्भ क्षेत्र के 14 टाइगर की जान गई, तेंदुए भी मर रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2021 17:47 IST

पेंच में बाघिन अवनी की मादा शावक पीटीआरएफ-84 को 8 मार्च को जंगल में छोड़ा गया था. लेकिन 2-3 बाद ही बाघिन जंगल की आपसी लड़ाई में दूसरी बाघिन से हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गई.

Open in App
ठळक मुद्दे 13 मार्च से 24 मार्च के दरमियान ही 2 बाघ शावकों सहित अधिकांश वयस्क बाघों की ही मृत्यु हुई है.उपचार के दौरान ही बाघिन की 13 मार्च को मृत्यु हो गई. 14 मार्च को उमरेड-कर्हंडला की बाघिन टी-7 का एक शावक बाघ हमले में मारा गया.

नागपुरः विदर्भ के वनक्षेत्रों में पिछले 10 दिनों में ही 7 बाघों की मौत हो गई. वहीं वन्यजीव जानकार गत 3 माह में 14 टायगर की मृत्यु होने से चिंता जता रहे हैं.

शनिवार 13 मार्च से 24 मार्च के दरमियान ही 2 बाघ शावकों सहित अधिकांश वयस्क बाघों की ही मृत्यु हुई है. पेंच में बाघिन अवनी की मादा शावक पीटीआरएफ-84 को 8 मार्च को जंगल में छोड़ा गया था. लेकिन 2-3 बाद ही बाघिन जंगल की आपसी लड़ाई में दूसरी बाघिन से हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गई.

उपचार के दौरान ही बाघिन की 13 मार्च को मृत्यु हो गई. 14 मार्च को उमरेड-कर्हंडला की बाघिन टी-7 का एक शावक बाघ हमले में मारा गया. इसके बाद छह दिन बाद ही 20 मार्च को दूसरी मादा शावक भी मृत मिली. रविवार 21 मार्च को सेलू के केलझर क्षेत्र की नहर में मादा बाघिन मृत मिली.

मंगलवार 23 मार्च को पांढराकवड़ा में वयस्क बाघ का शव मिला. इसी दिन पेंच व्याघ्र के नागलवाड़ी से सटे एफडीसीए क्षेत्र में पंजे कटा वयस्क बाघ का क्षतिग्रस्त शव मिला. जिसके तीन पंजे और एक पैर आधा काटा गया था. जिसके बाद उसका शिकार कर घटना स्थल पर लाकर डालने की संभावना जताई जा रही है.

इसके बाद ही बुधवार 24 मार्च को आष्टी, अपर वर्धा बांध के पास वयस्क बाघ का शव मिला है. जबकि चंद्रपुर के पद्मापुर-आगरझरी रोड के पास वयस्यक तेंदुआ का शव मिला है. इन घटनाओं से वनक्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग किए जाने को लेकर ही सवाल उपस्थित हो रहे हैं. इस संबंध में प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यजीव) नितिन काकोड़कर को फोन करने पर संपर्क नहीं हो सका.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे