लाइव न्यूज़ :

भाजपा के बूथ विजय अभियान का 23 अगस्त को नड्डा ग्रेटर नोएडा से करेंगे शुभारंभ

By भाषा | Updated: August 21, 2021 18:18 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेगी जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। भाजपा मुख्यालय से शनिवार को जारी बयान के अनुसार जगत प्रकाश नड्डा आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ग्रेटर नोएडा से डिजिटल माध्यम से प्रदेश के सभी 27,700 शक्ति केन्द्रों पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी नड्डा के साथ ग्रेटर नोएडा में ‘बूथ विजय अभियान‘ के शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहेगें। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से कार्यक्रम में जुडेगें जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में व डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में ‘बूथ विजय अभियान‘ के शुभारंभ के अवसर पर अपने शक्ति केन्द्र पर रहेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि पार्टी द्वारा 23 अगस्त से शुरू किये जा रहे बूथ विजय अभियान को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 23 अगस्त को ‘बूथ विजय अभियान‘ का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि बूथ विजय अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के सभी शक्ति केन्द्रों पर बूथ सत्यापन अधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहेगें। साथ ही उस शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत निवास करने वाले सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगें। राठौर ने बताया कि नड्डा द्वारा शक्ति केन्द्र पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर एलईडी स्क्रीन टीवी व अन्य डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: बॉलीवुड बीट्स और रंगों की बौछार का मिलेगा डबल डोज, दिल्ली की इन पार्टियों में होली पर होगा ग्रैड सेलिब्रेशन

भारतVIDEO: यूपी के महोबा में हाई वोल्टेज ड्रामा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को और बीजेपी विधायक बृजभूषण सिंह के सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

भारतNew Year Party 2026: न्यू ईयर की पार्टी करने के लिए ये 6 जगहें बेस्ट, जानें एंट्री फीस और टाइमिंग

भारतNew Year Eve 2026: घर पर ऐसे मनाएं नए साल का जश्न, परिवार के साथ यादगार रहेगा पल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?