लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने भाजपा महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता की

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पार्टी महासचिवों की एक बैठक की अध्यक्षता की और कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर पार्टी द्वारा चलाए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के बाद संगठन महासचिव बी एल संतोष के साथ नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। समझा जाता है कि कोरोना काल के दौरान किए गए सेवा कार्यों से दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद यह पहली ऐसी बैठक थी जिसमें स्वयं पार्टी के नेता मौजूद थे।

नड्डा के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चे के अध्यक्ष भी शामिल हुए।

बैठक के बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कोरोना चुनौतियों के बीच जन सेवा के लिए समर्पित है भाजपा। सेवा ही संगठन-2 के तहत सेवा दिवस पर 33 राज्यों के 1.53 लाख से ज्यादा गांवों व बस्तियों में सेवा कार्य किए गए।’’

उन्होंने कहा कि इस दौरान 66,706 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में पश्चिम बंगाल और असम सहित हाल ही में संपन्न विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई।

दो दिवसीय इस बैठक के दूसरे दिन रविवार को 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित कुछ अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा संभावित है। इस बैठक में चुनावी राज्यों के प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे।

अगले साल की शुरुआत में जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के अलावा गोवा और मणिपुर भी शामिल हैं। वर्ष 2022 के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में भाजपा सत्ता में है।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में पिछले दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भी चर्चा हो सकती है।

बैठक में भाजपा के महासचिवों भूपेंद्र यादव, सी टी रवि, दुष्यंत गौतम, डी पुरंदेश्वरी, अरुण सिंह, दिलीप सैकिया, कैलाश विजयवर्गीय, तरूण चुग, बी एल संतोष और सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर