लाइव न्यूज़ :

2019 चुनाव पर चंद्रबाबू नायडू की नजर, देवगौड़ा से मिलकर बोले- देश को बचाने के लिए साथ आएं सेक्युलर लीडर्स

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2018 19:14 IST

पिछले हफ्ते भी चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव और फारूक अबदुल्ला से भी मुलाकात की थी। 

Open in App

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से आठ नवम्बर को मुलाकात की। ये बैठक बेंगलुरु में देवेगौड़ा के घर पर हुई। इस बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी शामिल हुए। मुलाकात के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हमें देश को बचाने के लिए एक साथ आना होगा। 

 चंद्रबाबू नायडू ने कहा, एचडी देवगौड़ा के साथ मेरे काफी अच्छे संबंध हैं और हमे नरेन्द्र मोदी सरकार से बचाने के लिए एक साथ आना होगा। बता दें कि इस बैठक को 2019 की लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। 

उन्होंने कहा, बीजेपी के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे नायडू ने दावा किया कि देश का मिजाज भाजपा नीत राजग के खिलाफ है और जल्द ही कई क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन बनाया जाएगा। लेकिन गठबंधन बनाने के लिए शुरूआती कदम अभी तक तय नहीं हुए हैं।

 

चंद्रबाबू नायडू ने देश की सीबीआई में हुई आंतरिक कलह पर साधा निशाना 

चंद्रबाबू नायडू ने देश की सीबीआई में हुई आंतरिक कलह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, 'सीबीआई मुश्किल में है? कौन जवाबदेह है आरबीआई पर भी हमला हो रहा है, रेग्युलेटरी बॉडी पर भी खतरा है? इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ईडी, इनकम टैक्स का इस्तेमाल विपक्षियों पर हमला करने के लिए किया जा रहा है।' 

 एचडी देवेगौड़ा ने कहा, वैधानिक संस्थाएं खतरे में

वहीं, इस मुलाकात के बाद, एचडी देवेगौड़ा ने केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,  एनडीए सरकार में वैधानिक संस्थाएं खतरे में आ गई हैं और इसके खिलाफ सारे सेक्युलर लीडर्स को एकजुट होने की जरूरत है। 

देवेगौड़ा ने कहा, भले ही बीजेपी देश के ज्यादातर राज्यों में राज कर रही है लेकिन आने वाली विधान सभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।    दिवाली संदेश में भी चंद्रबाबू नायडू केन्द्र सरकार पर साधा निशाना 

चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि देश के लिये वास्तविक दिवाली तभी होगी जब केन्द्र में राजग सरकार का ‘कुशासन’ खत्म होगा।

जनता को भेजे अपने दिवाली संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘देश के लिये वास्तविक दिवाली उस दिन होगी जब राजग के कुशासन का खात्मा होगा।’’ 

मुख्यमंत्री ने केन्द्र पर बरसते हुए कहा कि पिछले महीने चक्रवातीय तूफान ‘तितली’ की चपेट में आने से तबाह हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के पीड़ितों के लिये ‘एक पैसा’ भी नहीं देकर उसने ‘अमानवीय व्यवहार’ का प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र के उदासीन रवैये के बावजूद हमने चक्रवात पीड़ितों की सहायता की और उन्हें राहत पहुंचायी।’’ 

उन्होंने उल्लेख किया कि दिवाली का मतलब ‘दियों की कतारबद्ध श्रृंखला’ है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि यह आंध्र प्रदेश के लिये जीत की श्रृंखला का सूत्रपात करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जनता की आंखों में चमक देखना मेरे लिये सही मायने में दिवाली है।’’ 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :चंद्रबाबू नायडूएचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ाकर्नाटकतेलगु देशम पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"