लाइव न्यूज़ :

'मेरे राजनीतिक गुरु हैं CM योगी आदित्यनाथ', कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: August 10, 2020 15:50 IST

अदिति सिंह कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरे राजनीतिक गुरु है और मै इस मामले को मुख्यमंत्री योगी के संज्ञान में ले जाऊंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअदिति सिंह ने योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु बताया है। उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की और योगी जिंदाबाद के भी जमकर नारे लगाए।

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) सदर से विधायक अदिति सिंह ( Aditi Singh) ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath) को अपना राजनीतिक गुरु बताया है। दरअसल, रायबरेली के सिविल लाइन चौराहे पर स्थित कमला नेहरू ट्रस्ट की जमीन पर कई दशकों से काबिज पटरी दुकानदारों को कोर्ट के आदेश पर वंहा से हटाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद आज उन दुकानदारों के पक्ष में सदर विधायिका अदिति सिंह सामने आई।

यहां उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की और योगी जिंदाबाद के भी जमकर नारे लगाए। अदिति सिंह कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरे राजनीतिक गुरु है और मै इस मामले को मुख्यमंत्री योगी के संज्ञान में ले जाऊंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। योगी जी की सरकार में किसी पर कोई अत्याचार नहीं होगा। प्रशासन ने इस मामले में गरीबो की नहीं सुनी, उनको सुनवाई के मौका तक नहीं मिला। 

 गांधी परिवार की करीबी रहीं  थी अदिति सिंह

कांग्रेस के बाहुबली नेता रहे अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह रायबरेली से सदर से विधायक हैं। बता दें कि गांधी परिवार की करीबी रहीं अतिदि सिंह योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी के बीच हुई बस पॉलिटिक्स को लेकर उन्होंने अपनी ही पार्टी की निशाने पर लिया था।

बीते दिनों मजदूरों के लिए कांग्रेस की तरफ से बस चलाए जाने की पेशकश पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाने वाली विधायक अदिति सिंह को निलंबित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सदर विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया गया। साथ ही उन्हें कांग्रेस की महिला विंग की महासचिव पद से भी हटा दिया गया था। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशअदिति सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो