लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड : बीजेपी विधायक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला कार्यकर्ता ने लगाया था बलात्कार का आरोप

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 3, 2021 13:09 IST

उत्तराखंड के ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दरअसल एक महिला कार्यकर्ता ने विधायक पर रेप का आरोप लगाया था ।

Open in App
ठळक मुद्देज्वालापुर से बीजेपी विधायक के खिलाफ रेप के आरोप में मामला दर्जपार्टी कार्यकर्ता ने लगाया बलात्कार और धमकी देने का आरोप विधायक ने आरोपो को खारिज करते हुए अपनी जान को खतरे में बताया

देहरादून :  उत्तराखंड के ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ पर बेगमपुरा गांव की महिला पार्टी कार्यकर्ता ने बलात्कार का आरोप लगाया था ।  महिला की शिकायत के आधार पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

एएनआई ने हरिद्वार के एसएसपी अबुदई  कृष्णराज ने कहा कि अदालत के निर्देश पर सीआरपीसी की धारा 156 के तहत हमने भाजपा के ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है । पुलिस ने कहा कि राठौर पर बलात्कार और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया गया है । शिकायतकर्ता ने विधायक पर कुछ महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था । उसने कहा कि वह तब वह इस मामले का खुलासा नहीं कर सकती थी क्योंकि उसे विधायक ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी । द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के बाद राठौर उत्तराखंड के दूसरे ऐसे विधायक हैं, जिनके खिलाफ इस तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं ।

मेरे खिलाफ फर्जी रेप का केस -राठौर

इस बीच बीजेपी विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए उसे खारिज कर दिया । उन्होंने अपनी जान का खतरा होने की बात कहते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की । उन्होंने कहा कि मेरी जान को खतरा है । मैंने पहले भी यह कहा है, जो लोग  रंगदारी के लिए जेल गए थे । वह मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं और मेरे खिलाफ सीआरपीसी की धारा 156  के तहत फर्जी मामला दर्ज किया गया है । मैं पुलिस से मामले की जांच की अपील करता हूं ताकि सच्चाई का खुलासा हो सके।

पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह ढाई साल पहले राठौर से मिली थी और भाजपा महिला मोर्चा में शामिल होने के लिए कहा था। महिला ने कहा कि वह पहले ज्वालापुर की मंडल मंत्री रह चुकी है । साथ ही महिला ने विधायक पर अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर उसे गिरफ्तार कराने का भी आरोप लगाया।

टॅग्स :उत्तराखण्डरेपभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित