लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरःअवैध शराब मामले में विशेष अदालत ने सात लोगों के खिलाफ आरोपपत्र स्वीकार किया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:36 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 24 नवंबर मुजफ्फरनगर में एक विशेष अदालत ने बुधवार को कुख्यात अपराधी सुशील मूंछ और दो ब्लॉक अधिकारी समेत सात लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम के तहत दाखिल आरोप पत्र को स्वीकार कर लिया। अदालत के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरोपियों में मोरना ब्लॉक के प्रमुख अनिल राठी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रह्मपाल शामिल हैं।

विशेष न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने गैंगस्टर अधिनियम की धारा दो और तीन के तहत आरोपितों के विरूद्ध साक्ष्य पेश करने की तारीख 15 दिसंबर निर्धारित की है।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य आरोपी किशन फरार है और उस पर मुकदमा अलग से चलाया जाएगा। वह नेपाल का नागरिक है। अभियोजन अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि 2003 में अवैध शराब व्यापार में संलिप्त पाए जाने के बाद भोपा पुलिस थाने में आठ लोगों के खिलाफ मामला दायर किया गया था। बड़ी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष