लाइव न्यूज़ :

मुसलमानों को जानना चाहिए कि कर्नाटक में कांग्रेस की वजह से भाजपा सत्ता में आई : कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक जुलाई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुसलमानों को ‘अहसास होना चाहिए’ कि राज्य की सत्ता में भाजपा, कांग्रेस की वजह से आई।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस दोबारा सत्ता में कभी नहीं आएगी और ‘भविष्य क्षेत्रीय पार्टियों का है। कुमारस्वामी ने यह दावा हाल में पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में हुए चुनाव और राष्ट्रीय दलों के प्रदर्शन में गिरावट के मद्देनजर किया।

जनता दल (सेकुलर) में दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘ इस समय कर्नाटक की सत्ता पर अगर भाजपा काबिज है तो यह कांग्रेस की वजह से है। मेरे मुसलमान भाइयों को यह समझना चाहिए। अगर भाजपा राज्य की सत्ता में आई है तो यह जद(एस) की वजह से नहीं आई है।’’

कुमारस्वामी ने यह बात यहां पार्टी कार्यालय जेपी भवन में उत्तरी कर्नाटक स्थित हनागल के स्थानीय नेता कादर शेख के नेतृत्व में आए राजनीतिक कार्यकर्ताओं के जद (एस) में शामिल होने के अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

हनागल विधानसभा सीट छह बार से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सीएम उदासी के निधन से खाली हुई है। जद(एस) नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस में अकेले सत्ता में आने की ताकत नहीं है। हमारे मुसलमान भाइयों को यह तथ्य समझने की जरूरत है नहीं तो आपको झटके लगने जारी रहेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2013 में कांग्रेस को बहुमत भाजपा के तीन टुकडे़- एक भाजपा और अन्य दो समूह मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और मंत्री बी श्रीरामुलु- में बंटने की वजह से मिला।

कुमारस्वामी ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि कांग्रेस के भीतर अगले चुनाव में जीत मिलने पर कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इसको लेकर संघर्ष चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में आंतरिक लड़ाई चल रही है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा जबकि चुनाव होने में अभी दो साल का समय है। वे सत्ता में आने को लेकर उतावले हैं और दो साल का भी इंतजार नहीं कर सकते। वे यह सोच कर अपनी सूट की सिलाई शुरू कर चुके हैं जैसे वे सत्ता में आ गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त