नागपुर में कई मामलों के आरोपी व्यक्ति की हत्या
By भाषा | Published: October 17, 2021 08:28 PM2021-10-17T20:28:01+5:302021-10-17T20:28:01+5:30
नागपुर, 17 अक्टूबर नागपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नंदजी नगर इलाके में चार लोगों ने कई मामलों में आरोपी एक व्यक्ति की हत्या कर दी। व्यक्ति के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस का मानना है कि यह सुनियोजित हत्या हो सकती है।
एक अधिकारी ने बताया कि हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों के आरोपी विक्की रोकड़े की चार लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।