लाइव न्यूज़ :

पंजाब में निकाय चुनाव प्रचार अभियान समाप्त

By भाषा | Updated: February 12, 2021 19:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 फरवरी पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार को समाप्त हो गया।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि रविवार को आठ नगर निगम, 109 नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव प्रचार शाम पांच बजे समाप्त हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि मतदान से संबंधित सामग्री और ईवीएम, 13 फरवरी को मतदान अधिकारियों को सौंप दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और 17 फरवरी को मतगणना होगी।

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

कृषि कानूनों को लेकर पिछले साल भगवा दल के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद यह पहला चुनाव है जिसमें अकाली दल और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?