लाइव न्यूज़ :

मुंबईः पुलिस अधिकारी ने अपने हाथों से खिलाया कुख्यात अपराधी को केक, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

By अभिषेक पारीक | Updated: July 16, 2021 15:45 IST

पुलिस पर अक्सर अपराधियों से सांठगांठ के आरोप लगते रहते हैं। ऐसा ही आरोप एक बार फिर जोगेश्वरी के एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पर लग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस इंस्पेक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे कुख्यात अपराधी को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुख्यात अपराधी दानिश शेख नजर आ रहा है, जिस हत्या के प्रयास सहित कई आरोप हैं। सीनियर इंस्पेक्टर महेंद्र नार्लेकर ने कहा है कि यह वीडियो एक हाउसिंग सोसायटी का है। 

पुलिस पर अक्सर अपराधियों से सांठगांठ के आरोप लगते रहते हैं। ऐसा ही आरोप एक बार फिर जोगेश्वरी के एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पर लग रहे हैं। दरअसल, पुलिस इंस्पेक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एक कुख्यात अपराधी को उसके जन्मदिन पर कैमरे के सामने केक खिलाते नजर आते हैं। 

एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना करीब दो सप्ताह पहले की है। वीडियो में जो अपराधी नजर आ रहा है, उसका नाम दानिश शेख है। अधिकारी के मुताबिक, दानिश पर हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। जिसे जोगेश्वरी पुलिस ने कुछ वक्त पहले गिरफ्तार किया था। 

करीब 15 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसमें सीनियर इंस्पेक्टर महेंद्र नार्लेकर एक हाउसिंग सोसायटी के ऑफिस में दानिश के जन्मदिन पर उसे केक खिलाते नजर आ रहे हैं। 

घटना के बारे में पूछे जाने पर नार्लेकर ने कहा कि यह पुराना वीडियो है। मैं उस हाउसिंग सोसायटी में तोड़फोड के कार्य को देखने के लिए गया था, लेकिन वहां के कुछ वरिष्ठ नागरिकों के जोर देने पर मैंने सोसायटी के कार्यालय का दौरा किया। मैं वहां गया था, लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि दानिश भी केक के साथ वहां मौजूद था।

जांच के आदेश दिए गए

पुलिस उपायुक्त (जोन 10) महेश रेड्डी ने कहा कि मामले में प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में साकीनाका संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त जांच करेंगे।

किरीट सोमैय्या ने वीडियो शेयर किया

भाजपा नेता किरीट सोमैय्या ने भी यह वीडियो शेयर किया है। साथ ही किरीट सोमैय्या ने ठाकरे सरकार पर पुलिस को लेकर गंभीर आरोप जड़े हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान