लाइव न्यूज़ :

मुंबई : आभूषण की दुकान से चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:06 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून पुलिस ने मुंबई के पश्चिमी उपनगर कांदिवली स्थित गहने की दुकान से ग्राहक बन कथित रूप से चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कांदिवली पुलिस ने नासिक की रहने वाले उषाबाई दागदू माकले और सुगंधबाई मकाले को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाएं बोरिवली के फुटपाथ पर सोती थी और कथित तौर पर ग्राहक बनकर आभूषण की दुकान पर गईं और गहनों की चोरी की।

अधिकारी के मुताबिक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी महिलाओं की पहचान हुई और दोनों ने गुनाह स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos