शिवसेना की शादी भाजपा से तय हुई थी, 'धोखा देकर कांग्रेस और एनसीपी के साथ भाग गई', केंद्रीय मंत्री दानवे ने ठाकरे पर किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 8, 2022 09:01 PM2022-05-08T21:01:00+5:302022-05-08T21:02:03+5:30

केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रावसाहेब दानवे 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये शिवसेना के राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने का जिक्र कर रहे थे।

mumbai Shivsena marriage fixed BJP cheated and ran away ncp congress Union Minister Raosaheb Danve attacked Uddhav Thackeray | शिवसेना की शादी भाजपा से तय हुई थी, 'धोखा देकर कांग्रेस और एनसीपी के साथ भाग गई', केंद्रीय मंत्री दानवे ने ठाकरे पर किया हमला

शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद के लिए हमें (भाजपा को) छोड़ दिया। हमने उसे नहीं छोड़ा।

Highlightsशिवसेना ने मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर भाजपा से नाता तोड़ लिया था।शादी हमारे साथ तय हुई थी, लेकिन वे दूसरों के साथ भाग गए।

मुंबईः केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रावसाहेब दानवे ने रविवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी शादी भाजपा के साथ तय हुई थी, लेकिन वह ''धोखा देकर (कांग्रेस और एनसीपी) दूसरों के साथ भाग गई।''

दानवे 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये शिवसेना के राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने का जिक्र कर रहे थे। भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टियों में शुमार शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

दानवे ने कहा, ''शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद के लिए हमें (भाजपा को) छोड़ दिया। हमने उसे नहीं छोड़ा। यह लोगों को तय करना है कि वे भाजपा को छोड़कर भागे हैं या नहीं। शादी हमारे साथ तय हुई थी, लेकिन वे दूसरों के साथ भाग गए।'' 

Web Title: mumbai Shivsena marriage fixed BJP cheated and ran away ncp congress Union Minister Raosaheb Danve attacked Uddhav Thackeray

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे