लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rains: भारी बारिश के चलते ठहरी मुंबई, अगले 48 घंटे अहम, हाईटाइड की चेतावनी (Watch Video)

By आकाश चौरसिया | Updated: July 25, 2024 12:10 IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि मुंबई शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी वर्षा होगी। साथ में आर्थिक राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा भी होने का अनुमान जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश को लेकर आईएडी ने मुंबई वासियों के लिए अलर्ट जारी कियाहालांकि, इस बीच रिपोर्ट में पता चला है कि ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैलोग समय से अपने ऑफिस भी नहीं जा पा रहे हैं

Mumbai Rains Update: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार ने भारी बारिश जारी है। मुंबई लोकल की सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हालांकि, सुबह 9 बजे तक कम से कम सेवाओं में कोई रुकावट नहीं देखने को मिली। मुंबई वासियों को बाहर निकलने यहां तक कि कार्यालय जाने के लिए बारिश की जांच करने की आवश्यकता हो सकती है क्योंकि सुबह से भारी बारिश जारी है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि मुंबई शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी वर्षा होगी और अलग-अलग स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा भी होगी। विभाग ने कहा है कि 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शहर और उपनगरों को बाद में राहत मिलने की संभावना नहीं है क्योंकि अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार को तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Mumbai Rains: हाई टाइड कब आने की उम्मीद है?बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की ओर से बताया गया कि गुरुवार सुबह 8 बजे से पहले 24 घंटों में शहर में 44 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में 90 और 89 मिमी बारिश हुई। वहीं, आज दोपहर 2:51 बजे (4.64 मीटर) उच्च ज्वार आने की उम्मीद है। बीएमसी ने कहा कि मुलुंड में पिछले 24 घंटों में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। वेस्टर्न रेलवे ने अपने ऑफिशियल 'एक्स' हैंडल से कहा है कि सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।

मध्य रेलवे ने अधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए कहा, ट्रेनें आमतौर पर चल रही है, लेकिन शेड्यूल ट्रेनों के समय में देरी हो रही और सब कुछ ठीक नहीं है। मुंबई में बारिश पर नज़र रखने वाले कई सोशल मीडिया हैंडल भारी बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

टॅग्स :मौसममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए