लाइव न्यूज़ :

क्या 16 भाषाएं सीखने वाले छत्रपति संभाजी महाराज मूर्ख थे?, उद्धव और राज ठाकरे पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2025 20:03 IST

देवेंद्र फडणवीस सरकार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत तीन भाषा नीति पर दो सरकारी प्रस्तावों (जीआर) को वापस लेने को अपनी ‘‘सफलता’’ के तौर पर चिह्नित किया।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी "थोपने" और मराठी को "दरकिनार" करने के सरकार के सभी प्रयासों का विरोध करने का संकल्प लिया।ताराबाई और जीजाबाई हिंदी सहित कई भाषाएं जानती थीं। क्या वे भी मूर्ख थीं?महाराज काफी पढ़े-लिखे शासक थे जिन्हें संस्कृत, मराठी सहित कई भाषाओं का अच्छा ज्ञान था।

छत्रपति संभाजीनगरः एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने राज्य के स्कूलों में हिंदी और त्रिभाषा नीति के सख्त विरोध को लेकर उद्धव और राज ठाकरे पर हमला करने के लिए छत्रपति संभाजी महाराज के बहुभाषाविद् होने का हवाला दिया। ठाकरे भाइयों ने शनिवार को मुंबई में दो दशकों में पहली बार एक संयुक्त रैली की, जिसमें उन्होंने देवेंद्र फडणवीस सरकार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत तीन भाषा नीति पर दो सरकारी प्रस्तावों (जीआर) को वापस लेने को अपनी ‘‘सफलता’’ के तौर पर चिह्नित किया।

इस कार्यक्रम में शिवसेना (उबाठा) के नेता उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे ने राज्य में हिंदी "थोपने" और मराठी को "दरकिनार" करने के सरकार के सभी प्रयासों का विरोध करने का संकल्प लिया। गायकवाड़ ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘छत्रपति संभाजी महाराज ने 16 भाषाएं सीखी थीं तो क्या वह मूर्ख थे?

ताराबाई और जीजाबाई हिंदी सहित कई भाषाएं जानती थीं। क्या वे भी मूर्ख थीं? हमें जितनी हो सके उतनी भाषाएं सीखनी चाहिए।’’ बुलढाणा से विधायक ने ठाकरे भाइयों पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘भाषा के मुद्दे पर राजनीति करना गलत है। अगर हम आतंकवाद को रोकना चाहते हैं तो हमें उर्दू भी सीखनी चाहिए। मैंने यह कई बार कहा है।’’ इतिहासकारों के अनुसार, छत्रपति संभाजी महाराज काफी पढ़े-लिखे शासक थे जिन्हें संस्कृत, मराठी सहित कई भाषाओं का अच्छा ज्ञान था।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईशिव सेनाउद्धव ठाकरेराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप