लाइव न्यूज़ :

संजय राउत को मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस, सीएम कार्यालय पर लगाए थे गंभीर आरोप, सबूत जमा करने को कहा

By अनिल शर्मा | Updated: July 16, 2023 07:11 IST

मुंबई पुलिस ने कहा, "पुलिस ने संजय राउत को नोटिस भेजकर सीएम कार्यालय के खिलाफ लगाए गए आरोप के संबंध में उनके पास मौजूद सबूत जमा करने को कहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई क्राइम ब्रांच ने शिवसेना नेता संजय राउत को नोटिस भेजा है।राउत को नोटिस उनके द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय पर लगाए गए गंभीरआरोप के संबंध में भेजा गया है।

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुख्यमंत्री कार्यालय के खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को नोटिस भेजा है।

मुंबई पुलिस ने कहा कि सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सीएम कार्यालय से जेल में बंद अपराधियों के साथ डील की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने कहा, "पुलिस ने संजय राउत को नोटिस भेजकर सीएम कार्यालय के खिलाफ लगाए गए आरोप के संबंध में उनके पास मौजूद सबूत जमा करने को कहा है।" पुलिस ने यह भी कहा कि राउत द्वारा सबूत सौंपे जाने के बाद वे मामले की आगे जांच करेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को संजय राउत ने देवेंद्र फड़नवीस के "कूटनीति" रूपक पर पलटवार किया था, जिसका इस्तेमाल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को अपने गठबंधन में शामिल करने के अपनी पार्टी के फैसले को समझाते समय किया था।

संजय राउत ने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि एनसीपी के साथ उनका गठबंधन "कूटनीति" कैसे है, जबकि 2019 में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस द्वारा बनाए गए महा विकास अघाड़ी गठबंधन को "बेईमानी" कहा जाता है।

राउत ने पूछा थाः "एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़नवीस दोनों ने कल कूटनीति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि राकांपा के साथ उनका गठबंधन कूटनीति है, तो फिर राकांपा और कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन क्या था? एमवीए क्या था? यदि आप ऐसा करते हैं तो यह कूटनीति है और यदि हम ऐसा करते हैं, तो यह क्या बेईमानी है?"

टॅग्स :संजय राउतमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत