मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्मों के मामले में एक और गिरफ्तारी की

By भाषा | Published: July 20, 2021 02:32 PM2021-07-20T14:32:50+5:302021-07-20T14:32:50+5:30

Mumbai Police makes one more arrest in connection with pornographic films | मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्मों के मामले में एक और गिरफ्तारी की

मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्मों के मामले में एक और गिरफ्तारी की

मुंबई, 20 जुलाई मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्में बनाने और ऐप के जरिए उन्हें प्रसारित करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान रेयान थोर्प के रूप में हुई है, जिसे सोमवार रात को उसके कार्यालय से कारोबारी राज कुंद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार थोर्प एक ऐप कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत है।

इससे पहले, पुलिस ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा (45) को गिरफ्तार किया था और कहा था कि वह मामले के "प्रमुख साजिशकर्ता" प्रतीत होते हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फरवरी 2021 में मुंबई अपराध शाखा में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने का मामला दर्ज कराया गया था।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एक महिला ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया था जिसके बाद कुंद्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि मामले को अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया। इससे पहले भी पुलिस ने अश्लील फिल्मों से जुड़े मामले दर्ज किए थे जिनमें एक अभिनेत्री और कुछ अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।

कुंद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 420 (धोखाधड़ी), 34 (सामान्य इरादा), 292 और 293 (अश्लील विज्ञापन से संबंधित) और आईटी अधिनियम एवं महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai Police makes one more arrest in connection with pornographic films

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे