लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सियासी संकट: होटल के बाहर पुलिस तैनात, डीके शिवकुमार को बागी विधायकों से मिलने की अनुमति नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2019 08:18 IST

मुंबई पुलिस का कहना है कि डीके शिवकुमार को उस होटल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा जहां 10 बागी कर्नाटक कांग्रेस-जद (एस) के विधायक ठहरे हैं। उसे होटल के गेट से पहले नहीं रोका जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देहोटल के अंदर डीके शिवकुमार की इंट्री नहीं-मुंबई पुलिसपार्टी के लोगों से मिलने आया हूं-डीके शिवकुमार

कर्नाटक में जारी सियासी संकट की तपिश महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंच गई है। कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार कांग्रेस-जेडीएस के 10 बागी विधायकों से मिलने आज सुबह मुंबई पहुंचे हैं। बागी विधायक मुंबई क्नवेंशन होटल सेंटर में ठहरे हैं। इधर मुंबई पुलिस का कहना है कि डीके शिवकुमार को उस होटल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा जहां 10 बागी कर्नाटक कांग्रेस-जद (एस) के विधायक ठहरे हैं। उसे होटल के गेट से पहले नहीं रोका जाएगा।

होटल के बाहर बड़ी संख्या में होटल के बाहर राज्य रिजर्व पुलिस बल और दंगा नियंत्रण बल को तैनात किया गया है। जिस होटल में कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक ठहरे हैं वहां महाराष्ट्र रिजर्व पुलिस और दंगा नियंत्रण पुलिस बल दिख रहे हैं। मुंबई पहुंचे मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, मुंबई पुलिस या किसी अन्य बल को तैनात करने दो। उन्हें अपना कर्तव्य करने दें। हम अपने दोस्तों से मिलने आए हैं। हम राजनीति में एक साथ आए हैं, हम राजनीति में एक साथ मरेंगे। वे हमारी पार्टी के आदमी हैं। हम उनसे मिलने आए हैं।

राज्यपाल से मिलेंगे येदियुरप्पा

बीजेपी की प्रदेश इकाई के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने कहा, 'मैंने अपने विधायकों से चर्चा की है और हमने बहुमत खो चुके मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के इस्तीफे की मांग को लेकर सुबह 11 बजे गांधी मूर्ति के सामने प्रदर्शन करने का फैसला किया है।' सूत्रों के अनुसार, येदियुरप्पा के बुधवार को राजभवन में राज्यपाल वजूभाई वाला से मुलाकात करने की संभावना है।

कांग्रेस में संकट गहराया

मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक में 20 विधायक अनुपस्थित थे। इनमें 11 विधायक भी शामिल हैं, जिन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सात विधायकों ने स्वास्थ्य समेत अन्य कारणों का हवाला देते हुए बैठक में शामिल नहीं होने की छूट के लिए अनुमति मांगी थी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने वाले विधायकों से वापस लौटने या नतीजे भुगतने के लिए कहा. भाजपा का दावा है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) के 14 विधायकों के इस्तीफे के बाद कुमारस्वामी बहुमत खो चुके हैं। 

टॅग्स :कर्नाटक पॉलिटिकल क्राइसेसमुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए