Mumbai North Maharashtra Lok Sabha Election Results 2024: 149089 वोट से आगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पीछे
By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2024 14:14 IST2024-06-04T13:48:22+5:302024-06-04T14:14:10+5:30
Mumbai North Maharashtra Lok Sabha Election Results 2024: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे (शिवसेना) भी कल्याण लोकसभा सीट पर बढ़त बनाते दिख रहे हैं।

file photo
Mumbai North Maharashtra Lok Sabha Election Results 2024: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी से 149089 अंतर से आगे हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना के नवीनतम रुझानों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2,56,448 वोट हासिल किए हैं।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट पर अब तक 2,51,217 वोट हासिल करने के बाद कांग्रेस के विकास ठाकरे से 46,434 वोटों से आगे हैं। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में 23,933 वोटों की बढ़त बना ली है, जहां उन्हें अब तक 2,16,045 वोट मिले हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार से 79,947 वोट से पीछे चल रहे हैं। कोल्हापुर में राजपरिवार के वंशज शाहू छत्रपति 58,753 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि सतारा में छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोसले पीछे चल रहे हैं।
बीड में भाजपा नेता पंकजा मुंडे और उनके प्रतिद्वंद्वी राकांपा (एसपी) प्रत्याशी बजरंग सोनावणे के बीच कड़ी टक्कर है। जालना में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे और कांग्रेस नेता कल्याण काले एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बारामती में राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने 1,08,902 वोट हासिल करके अपनी प्रतिद्वंद्वी सुनेत्रा पवार पर 16,078 वोट की बढ़त बना ली है।
वकील से नेता बने उज्ज्वल निकम ने अब तक 2,55,940 वोट हासिल करके मुंबई उत्तर मध्य सीट पर 51,161 वोटों की स्पष्ट बढ़त बना ली है। भिवंडी लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद कपिल पाटिल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकांपा (एसपी) उम्मीदवार से 24,675 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
जबकि ठाणे शहर में शिवसेना (यूबीटी) के मौजूदा सांसद राजन विचारे 10,9441 वोट से पीछे चल रहे हैं। कल्याण सीट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे 1,29,725 वोट से आगे चल रहे हैं।