लाइव न्यूज़ :

Mumbai Metro: मुंबई में कल से शुरू होगी मेट्रो सेवा, इन बातों का रखें ध्यान

By अनुराग आनंद | Updated: October 18, 2020 16:15 IST

मुंबई में आज (रविवार) से एमएमआरडीए चेंबूर से संत गाडगे महाराज चौक (सात रास्ता) के बीच मोनो रेल का परिचालन आरंभ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमोनो की एक डिब्बे में केवल 30 यात्री और पूरे ट्रेन में 120 लोगों को सफर करने की अनुमति दी गई है।संक्रमण के खतरे को देखते हुए मोनो में भी क्यूआर के जरिए ही लोगों को प्रवेश मिलेगा।

मुंबई:महाराष्ट्र सरकार ने मेट्रो रेल का परिचालन कल (19 अक्टूबर) से शुरू किये जाने की अनुमति दे दी है। दिल्ली और कोलकाता में शुरुआत हो चुकी है। कोरोना वायरस के कारण सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र में देखने को मिला। लॉकडाउन में छूट दी जा रही हैं।

महाराष्ट्र सरकार के 'BeginAgain' दिशानिर्देशों के तहत सावधानी के साथ मेट्रो रेल को कल से शुरू करने की अनुमति दी गई। दिशानिर्देशों के तहत सरकारी और निजी पुस्तकालयों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, साप्ताहिक बाज़ारों को चलाया जा सकता है और व्यापार प्रदर्शनियों को भी अनुमति दी गई है।

अब मिशन बिगिन अगेन यानी ‘फिर से शुरुआत’ के तहत छूट दी जा रही है। नई गाइडलाइन के मुताबिक 19 अक्टूबर से मुंबई मेट्रो की सेवाएं बहाल होंगी, हालांकि उसके लिए कुछ SOP निर्धारित की गई हैं। 

सरकार के इस फैसले के तुरंत बाद महानगर में वर्सोवा- अंधेरी-घाटकोपर गलियारे का संचालन करने वाली मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) ने कहा था कि इस मार्ग पर मार्च से निलंबित सेवाएं 19 अक्टूबर से फिर से शुरू होंगी।

मेट्रो में सफर करने से पहले यात्री इन बातों का रखें ख्याल-

बता दें कि बीमार यात्रियों को मेट्रो में सफर करने की अनुमति नहीं होगी। परिसर में प्रवेश से पहले सभी यात्रियों के शरीर के तापमान की जांच की जाएगी।

सफर के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। ट्रेन में एक सीट छोड़ कर लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। स्टैंडिंग यात्रियों के लिए कोच के भीतर मार्किंग की गई है।कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मेट्रो 1 प्रशासन ने एक चक्कर के बाद पूरी ट्रेन और हर दो घंटे में स्टेशन परिसर को सैनेटाइज करने का निर्णय लिया है।

क्यू आर कोड के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश मिलेगा।

पिछले छह महीने के दौरान मेट्रो 1 और उसके वेंडरों के 32 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। इसमें से 28 कर्मी ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 कर्मियों का उपचार चल रहा है। ऐसे में सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली बात को याद रखते हुए यात्रा के दौरान सावधानी का जरूर पालने करें।

टॅग्स :मुंबईमेट्रोकोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर