लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने की पहली कैबिनेट बैठक, बताया लिया कौन सा सबसे पहला फैसला

By भाषा | Updated: November 28, 2019 23:52 IST

Uddhav Thackeray: गुरुवार को महाराष्ट्र सीएम पद की शपथ लेने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपनी सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक की

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने की अपनी सरकार की कैबिनेट की पहली बैठकउद्धव समेत छह अन्य मंत्रियों समेत गुरुवार को ली शपथ

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार शाम पद की शपथ लेने के बाद सहयाद्री गेस्ट हाउस में अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की। इस बैठक के बाद उद्धव ने बताया कि उनकी कैबिनेट ने पहला अपने पहले फैसले में छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी रायगढ़ किले के पुनरुद्धार के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र को एक अच्छी सरकार देंगे और किसानों की  मदद करेंगे।

अपनी पहली कैबिनेट बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मुझे आपको बताने में खुशी है कि इस कैबिनेट ने पहला फैसला रायगढ़ के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी थी।'

अपनी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद उद्धव ने कहा,  'मैं राज्य के लोगों को आश्वासन देना चाहता  हूं कि हम एक अच्छी सरकार देंगे। मैं किसानों की इस तरह से सहायता करना चाहता हूं कि जो उन्हें खुश बना सके।'

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैंने अधिकारियों से अगले दो दिनों में किसानों के लिए राज्य और केंद्र की योजनाओं की पूरी जानकारी देने को कहा है। एक बार मुझे पूरी जानकारी मिल जाए, उसके बाद मैं उसके अनुसार फैसला करूंगा।'

महाराष्ट्र के मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने पहली कैबिनेट बैठक के बाद कहा, 'सरकार में सीएम सहित 6 मंत्रियों की समन्वय समिति होगी। एक बाहरी समिति होगी जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार का मार्गदर्शन करेगी।'

इस कैबिनेट बैठक में शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, कांग्रेस के मंत्री बालासाहेब थोराट और नितिन राउत और राकांपा के मंत्री छगन भुजबल और जयंत पाटिल दक्षिण मुंबई में बैठक के आयोजन स्थल पर आते हुए नजर आए।

सहयाद्री गेस्ट हाउस आने वाले अन्य नेताओं में राकांपा के अजित पवार और दिलीप वाल्से पाटिल, शिवसेना के सांसद राजन विचारे, अनिल देसाई और श्रीकांत शिंदे तथा शिवसेना के विधानपार्षद अनिल परब थे।

 इस बैठक में एनसीपी नेता अजित पवार और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी नजर आए।

उद्धव ठाकरे तीनों दलों के ‘महाराष्ट्र विकास आघाड़ी’ सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शिवाजी पार्क में गुरुवार शाम शपथग्रहण समारोह में तीनों दलों में प्रत्येक से दो-दो नेताओं ने मंत्री के तौर पर शपथ ली। 

राज्यपाल बी के कोश्यारी ने ठाकरे से तीन दिसंबर तक बहुमत साबित करने को कहा है। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?