मुंबई लिफ्ट हादसा: मृतकों की संख्या छह हुई, ठेकेदार गिरफ्तार

By भाषा | Published: July 25, 2021 01:05 PM2021-07-25T13:05:18+5:302021-07-25T13:05:18+5:30

Mumbai lift accident: Death toll rises to six, contractor arrested | मुंबई लिफ्ट हादसा: मृतकों की संख्या छह हुई, ठेकेदार गिरफ्तार

मुंबई लिफ्ट हादसा: मृतकों की संख्या छह हुई, ठेकेदार गिरफ्तार

मुंबई, 25 जुलाई मध्य मुंबई के वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है और पुलिस ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में ठेकेदार और पर्यवेक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को मध्य मुंबई के वर्ली की हनुमान गली के निकट निर्माण स्थल पर लिफ्ट गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार बाद में घायल व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

मृतकों की शिनाख्त चिन्मय आनंद मंडल (33), भारत आनंद मंडल (30), अनिल कुमार नंदलाल यादव, अविनाश दास (35), अभय मिस्त्री यादव (32) और लक्ष्मण मंडल (35) के रूप में की गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत के ठेकेदार और पर्यवेक्षक को निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि निर्माणकार्य में लगे लोगों को हेल्मेट और सुरक्षा बेल्ट जैसे उपकरण उपलब्ध नहीं किये गए थे। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai lift accident: Death toll rises to six, contractor arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे