लाइव न्यूज़ :

मुंबईः मशीन में मजदूर का कटा हाथ, कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों ने 7 घंटे में जोड़ा, बोला मरीज- जिंदगी भर कर्जदार रहूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2022 17:38 IST

डॉ अमोल घालमे ने कहा कि सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण थी। इसमें ऊपरी हाथ का फ्रैक्चर भी ठीक करना था। डॉ काजी ने आगे कहा, मरीज़ को नियमित ड्रेसिंग के साथ-साथ कुछ स्किन ग्राफ्टिंग भी करना पड़ा। दो हफ्ते बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक मरीज के कटे हाथ को जोड़ने का सफल सर्जरी किया हैअस्पताल के डॉक्टरों ने 7 घंटें तक सर्जरी की और मरीज के हाथ को जोड़ दियामरीज ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं उनका ऋणी रहूंगा

मुंबईः यहां के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक मरीज के कटे हाथ को जोड़ने का सफल सर्जरी किया है। 25 वर्षीय विनोद गुप्ता का हाथ कोल्ड प्रेस ऑयल मशीन में फंस गया था जिसके बाद उसकी कलाई कट गई थी। साथ ही हाथ का ऊपरी हिस्सा फ्रैक्चर हो गया था। घटना 18 जनवरी की है।  हादसे के बाद मरीज और उसके कटे हुए हाथ को गीले तौलिये में लपेट कर अस्पताल ले जाया गया था।

अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञों की एक टीम ने सात घंटें तक चली सर्जरी में मरीज के हाथ को सफलता पूर्वक जोड़ा दिया। सर्जरी को कई चरणों में पूरा किया गया। पहले चरण में दुर्घटना और आपातकालीन विशेषज्ञों की टीम ने रोगी की समग्र स्थिति को स्थिर करने, लगातार हो रहे रक्तस्राव को रोकने और शरीर में सभी महत्वपूर्ण कार्यों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं कीं। इस अगले चरण में, कटे हुए अंग की सर्जिकल सफाई की गयी और उस पर लगी धूल और मृत कोशिकाओं को हटाया गया। डॉ काजी अहमद और डॉ. अमोल घालमे ने इस चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया।

अस्पताल के सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अविनाश दाते ने टाइटेनियम इलास्टिक नेल (टेन्स नेल) से हाथ की टूटी हुई हड्डी को ठीक किया। इसके बाद डॉ. काजी अहमद और डॉ अमोल इन कंसल्टेंट प्लास्टिक सर्जन्स की टीम ने माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी की। हड्डियों और रक्त वाहिकाओं की मरम्मत की। और कटे हुए हाथ को दोबारा जोड़ा। डॉ अमोल घालमे ने कहा कि सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण थी। इसमें ऊपरी हाथ का फ्रैक्चर भी ठीक करना था। डॉ काज़ी ने आगे कहा, मरीज़ को नियमित ड्रेसिंग के साथ-साथ कुछ स्किन ग्राफ्टिंग भी करना पड़ा। दो हफ्ते बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया।

वहीं मरीज विनोद गुप्ता ने सभी डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मैं दुर्घटना के बाद होश में था और उस समय मुझे लगा कि मैं अपना हाथ हमेशा के लिए खो दूंगा। लेकिन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों ने मेरा हाथ बचा लिया। मैं उनका ऋणी हूं। अब मुझे उम्मीद है कि कुछ समय बाद मैं पहले की तरह, अपना सामान्य जीवन जी सकूंगा, और मेरा रोजगार शुरू हो जाएगा।" 

टॅग्स :मुंबईहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत