लाइव न्यूज़ :

10 वर्ष के कार्तिक मोरे ने फतह की 450 फुट ऊंची वानरलिंगी खड़ी चट्टान, जानिए इसके बारे में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 5, 2021 12:39 IST

कार्तिक मोरे ने सात वर्ष की आयु में स्वराज्य के कारागृह रहे आकाश से प्रतिस्पर्धा करने वाले लिंगोबा के पहाड़ी किले लिंगाणा की चोटी पर कदम रखे थे.

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक ने खड़ी चट्टान की चोटी पर पहुंचने के बाद तिरंगा ध्वज को सलामी दी.प्वॉइंट ब्रेक एडवेंचर के दत्ता सालुंके, चेतन शिंदे और उनकी टीम तथा मुरबाड के वेदांत व्यापारी का सहयोग मिला.आयताकार पहाड़ी के सिरे पर लगभग 450 फुट ऊंची 'वानरलिंगी' खड़ी चट्टान है.

मनोहर कुंभेजकर

मुंबईः घाटकोपर के कामराजनगर में रहने वाले, गुरु कुल स्कूल में कक्षा चौथी में पढ़ने वाले तथा सेंच्युरी क्लासेस के 10 वर्षीय विद्यार्थी कार्तिक भरत मोरे ने आज जुन्नर की 450 फुट ऊंची वानरलिंगी खड़ी चट्टान पर चढ़कर और एक रिकॉर्ड अपने नाम किया और घाटकोपर के सिरमौर पर और एक नगमा जड़ दिया.

कार्तिक मोरे ने सात वर्ष की आयु में स्वराज्य के कारागृह रहे आकाश से प्रतिस्पर्धा करने वाले लिंगोबा के पहाड़ी किले लिंगाणा की चोटी पर कदम रखे थे. आठ वर्ष की आयु में किले माहुली के रक्षक के रूप में खड़ी वजीर चोटी को फतह किया था. इसके बाद उसे लिंगाणावीर, वजीर का बादशाह जैसे नाम मिले और उसकी पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी अलग छवि बन गई.

पिता के कदम से कदम मिलाकर कार्तिक ने आज दस वर्ष की आयु में जुन्नर के जीवधन किले के प्रहरी के रूप में अपनी अलग पहचान रखने वाली वानरलिंगी (खड़ी चट्टान) की चोटी पर कदम रखकर चोटियां फतह करने की सूची में एक और हैरतअंगेज करने वाली चट्टान का नाम जोड़ दिया. इस चट्टान पर चढ़ने की अनेक पर्वतारोहियों की हमेशा मंशा रहती है.

कार्तिक ने खड़ी चट्टान की चोटी पर पहुंचने के बाद तिरंगा ध्वज को सलामी दी तथा रिलायंस उद्योग समूह के संस्थापक स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी को आदरांजलि अर्पित की. उसके साथ उसके सहयोगी चिराग कदम, समीर भिसे, मयूर वायदंडे व आदेश पाडेकर भी थे.

कार्तिक को यह एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने में प्वॉइंट ब्रेक एडवेंचर के दत्ता सालुंके, चेतन शिंदे और उनकी टीम तथा मुरबाड के वेदांत व्यापारी का सहयोग मिला. घाटघर के क्षेत्र में स्थित यह पूर्वमुखी जीवधन किला प्राचीन नाणेघाट के व्यापारी मार्ग की सुरक्षा के लिए बनाया गया था. नाणेघाट से जीवधन किला महज पुकार लगाने की दूरी पर है. जीवधन की तराई पर स्थित गांव घाटघर है. इस आयताकार पहाड़ी के सिरे पर लगभग 450 फुट ऊंची 'वानरलिंगी' खड़ी चट्टान है.

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे