लाइव न्यूज़ :

आईआईटी छात्र की आत्महत्या: परिवार ने की जाति आधारित भेदभाव के पहलू से जांच की मांग, 12 फरवरी को दर्शन सोलंकी ने किया था सुसाइड, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 12, 2023 10:03 IST

आईआईटी, बंबई के छात्र दर्शन सोलंकी की आत्महत्या के मामले में परिवार ने जाति आधारित भेदभाव के पहलू से जांच करने की मांग की है। दर्शन सोलंकी ने अपनी सेमेस्टर परीक्षा खत्म होने के एक दिन बाद 12 फरवरी को आईआईटी बंबई परिसर में एक होस्टल की इमारत की सातवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

Open in App

मुंबई: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बंबई के छात्र दर्शन सोलंकी के पिता रमेश सोलंकी ने मांग की है कि मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) को मामले में जाति आधारित भेदभाव के पहलू से जांच करनी चाहिए। अहमदाबाद के रहने वाले और बीटेक (रसायन) प्रथम वर्ष के छात्र दर्शन सोलंकी ने अपनी सेमेस्टर परीक्षा खत्म होने के एक दिन बाद 12 फरवरी को उपनगर पवई में आईआईटी बंबई परिसर में एक होस्टल की इमारत की सातवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

सोलंकी तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा सांसद भालचंद्र मुंगेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन किया। रमेश सोलंकी ने कहा कि एसआईटी (विशेष जांच दल) को दर्शन के होस्टल के कमरे में मिले कथित सुसाइड नोट के आधार पर ही जांच नहीं करनी चाहिए बल्कि दर्शन के साथ हुए जातिगत भेदभाव की भी जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी संबंधित सबूत एसआईटी अधिकारियों को सौंप दिए हैं।’’ मामले में होस्टल के कमरे में दर्शन के साथ रहने वाले एक छात्र को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार किया गया। वह अभी जमानत पर बाहर है।

इससे पहले, दर्शन के परिवार के सदस्यों के साथ एक सहपाठी ने पुलिस को दर्शन की जाति के कारण उसके कथित उत्पीड़न के बारे में बयान दर्ज कराए थे। दर्शन के पिता ने आरोप लगाया कि वह कमरे में रहने वाले अन्य छात्रों के उत्पीड़न के कारण किसी दूसरे कमरे में रहना चाहता था। उन्होंने यह भी दावा किया कि कथित सुसाइड नोट उनके बेटे ने नहीं लिखा था। डॉ. मुंगेकर ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि दर्शन सोलंकी की आत्महत्या की प्रमुख वजह आईआईटी बंबई तथा अन्य जगह व्याप्त जाति आधारित भेदभाव थी।’’

टॅग्स :IITमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप