लाइव न्यूज़ :

मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर आग लगी, देखें भयावह वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2025 20:19 IST

आग बुझाने के अभियान में पुलिस और स्थानीय नगर निगम कर्मचारियों को भी शामिल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदुकान में लगी आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया गया।मुंबई अग्निशमन की कई टीम और अग्निशमन उपकरण मौके पर भेजे गए।कारण और नुकसान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुंबईः दक्षिण मुंबई के व्यस्त चर्चगेट रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर एक दुकान में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी रेलवे द्वारा शाम करीब 5:25 बजे दी गई सूचना के अनुसार इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई अग्निशमन की कई टीम अग्निशमन उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के अभियान में पुलिस और स्थानीय नगर निकाय के कर्मी भी शामिल हुए। अधिकारी ने बताया कि दुकान में लगी आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण पता लगाया जा रहा है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि, दैनिक यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई क्योंकि आग के कारण व्यस्त उपनगरीय टर्मिनस स्टेशन का पूरा परिसर धुएं से भर गया था।

एक यात्री ने बताया, ‘‘ चर्चगेट स्टेशन धुएं से भर गया था। संकेतक भी मुश्किल से दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने यात्रियों से दूर रहने की अपील की थी।’’ पश्चिमी रेलवे के सबसे व्यस्त उपनगरीय स्टेशन में से एक इस टर्मिनस से शाम के समय हजारों यात्री उपनगरीय रेल सेवा का इस्तेमाल करते हैं।

टॅग्स :मुंबईRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर