लाइव न्यूज़ :

Mumbai BMW Hit-And-Run: शिवसेना लीडर और ड्राइवर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मिहिर शाह फरार, लुकआउट नोटिस जारी

By आकाश चौरसिया | Updated: July 8, 2024 11:43 IST

Mumbai BMW Hit-And-Run: रविवार को वर्ली मे हुए हादसे मुख्य आरोपी मिहिर शाह के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ मामले में मुख्य आरोपी के पिता और शिवसेना नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में मुख्य आरोपी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं, अब मिहिर शाह के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दियाअभी मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है

Mumbai BMW Hit-And-Run: रविवार को हुई मुंबई के वर्ली में हिंट एंड रन मामले में मुंबई पुलिस ने आज मुख्य आरोपी मिहिर शाह के विरुद्ध लुक ऑउट नोटिस जारी कर दिया है। हादसा में बीएमडब्ल्यू कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा उपचार के दौरान की मौत हो गई और उनके पति घायल हुए, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। घटना के बाद से मिहिर शाह फरार है, जिसके चलते पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए छह टीमें बनाई हैं।

आरोपी की पिता को पुलिस ने हिरासत में लियामामले में पुलिस ने मिहिर शाह के पिता राजेंद्र सिंह बीदावत और शिवसेना नेता राजेश शाह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को उनकी मेडिकल जांच के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया और सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच में सहयोग न करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तारियां की गईं।

कब हुआ हादसा मुंबई के वर्ली में यह हादसा रविवार की सुबह को हुआ था, जब दंपति बाइक से अटरिया मॉल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही बीएमडबल्यू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कावेरी नख्वा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में कार को मुंबई के बांद्रा इलाके से जब्त कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, लग्जरी कार पालघर के शिवसेना नेता राजेश शाह की थी और हादसे के वक्त मिहिर शाह ड्राइवर के साथ गाड़ी में थे।

CM एकनाथ शिंदे ने कहाफिलहाल रविवार को ही हादसे के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि यह बहुत दुख:द घटना है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और इसलिए पुलिस अपनी कार्रवाई उचित तरीके से करेगी। 

इस मामले पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कमेंट कर कहा, मामले पर दुख जताते हुए कहा कि इस मामले पर पुलिस की ओर से उचित जांच होनी चाहिए। इसके अलावा वो वर्ली पुलिस थाने भी पहुंचे और वहीं मामले को लेकर सीनियर अधिकारियों से भी मिले।  

टॅग्स :महाराष्ट्रPuneमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब