लाइव न्यूज़ :

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने थामा कांग्रेस का हाथ, फिर आएगा मामले में कोई नया ट्विस्ट?

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 17, 2018 07:31 IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अब राजनीति में एंट्री ली है। वह हाल ही में अपने पति व उनके परिवार पर घरेलू हिंसा आदि के आरोप लगाकर चर्चा में आई ‌थीं। 

Open in App

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपनी पति पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने नहीं बल्कि खुद राजनीति में कूदने से सुर्खियां बनी हैं। हसीन ने मंगलवार को मुंबई कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अब राजनीति में एंट्री ली है। वह हाल ही में अपने पति व उनके परिवार पर घरेलू हिंसा आदि के आरोप लगाकर चर्चा में आई ‌थीं। लेकिन अब मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरुपम की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है।

महाराष्ट्र में संभवतः 2020 में चुनाव होने हैं। इस दौरान हसीन कांग्रेस के लिए प्रचार प्रसार करते भी नजर आ सकती हैं।

पति के भाई पर लगाया था गंभीर का आरोप

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन ने इस साल मार्च में पति और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि शमी दूसरे देश की महिलाओं के साथ लिप्त रहते हैं जबकि घर में उनके भाई ने हसीन जहां के साथ रेप की कोशिश की।

इसके अलावा पेशे से मॉडल और चीयरलीडर रह चुकीं हसीन जहां ने कहा था कि शमी की मां व भाई उन पर घरेलू हिंसा करते थे। जबकि शमी खुद मैच फिक्सिंग और अन्य महिलाओं से रिश्ते रखता था। यही उन्होंने यह बताया था शमी का कई पाकिस्तानी लड़कियों से संबंध है।

शमी को बीसीसीआई ने नहीं दिया था अनुबंधन

पत्नी के आरोपों को सिरे से नकारते हुए शमी फिलहाल भारतीय टीम में क्रिकेट खेल रहे हैं। इन आरोपों के बाद मोहम्मद शामी के अनुबंधन को बीसीसीआई ने रोक दिया था।

इसके बाद मोहम्मद शमी ने यह भी आरोप लगाए थे‌ कि हसीन जहां की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद शमी ने अमरोहा के जिलाधिकारी हेमंत कुमार से गनर की मांग की थी।

फिलहाल दोनों अपनी जिंदगियों में व्यस्त हो चुके हैं। हसीन अब राजनैतिक पारी खेलने के मूड में हैं।

टॅग्स :मोहम्मद शमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमोहम्मद शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार देखते रह गए?, 67 साल में पहली बार, चौथे दिन 2 बार के पूर्व चैंपियन बंगाल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जेके?

क्रिकेटBCCI New Central Contracts: मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, सरफराज खान, मुकेश कुमार और ईशान किशन बाहर?, देखिए 30 खिलाड़ी की सूची?

क्रिकेटएसआईआर हर किसी का अधिकार और यह हमारी ज़िम्मेदारी?, मोहम्मद शमी ने कहा-इससे किसी को कोई नुकसान नहीं

क्रिकेटशमी, आकाशदीप और मुकेश की एक नहीं चली, 25 ओवर में दिए 203 रन, अमेरिका में जन्मे अमन राव ने दौड़ाकर पीटा, 154 गेंद, 200 रन और 25 चौके-छक्के

क्रिकेट3 जनवरी को टीम इंडिया चयन, क्या शमी, पंत और सिराज खेलेंगे वनडे सीरीज?, शामिल होंगे ईशान किशन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील