लाइव न्यूज़ :

मुंबई को कोविशील्ड टीकों की 1.39 लाख से अधिक खुराक मिलीं: बीएमसी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 09:33 IST

Open in App

मुंबई, 13 जनवरी मुंबई को पुणे के ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ से कोविड-19 से बचाव के टीके कोविशील्ड की 1.39 लाख से अधिक खुराकें मिली हैं।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बीएमसी ने एक बयान में कहा कि खुराकों की पहली खेप 16 जनवरी को शुरू होने वाली टीकाकरण मुहिम के लिए शहर भर में चिह्नित केंद्रों में पहुंचाई जाएगी।

बीएमसी ने बताया कि उसे सीरम इंस्टीट्यूट से सुबह करीब साढ़े पांच बजे टीकों की 1,39,500 खुराक मिलीं।

बीएमसी ने कहा, ‘‘टीकों की खुराक परेल में स्थित एफ-साउथ वार्ड कार्यालय में रखी जा रही हैं।’’

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मुंबई के करीब 1.30 लाख स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा था कि मुंबई में 72 टीकाकरण केंद्र हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में मंगलवार को कारोना वायरस संक्रमण के 473 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,99,796 हो गई है और मृतक संख्या 11,202 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारत अधिक खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?