लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 1 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2023 10:40 IST

गुरुवार को मुंबई-गोवा हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को मुंबई-गोवा हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया है।हादसे में कार सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ में मुंबई-गोवा हाईवे पर गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। रायगढ़ पुलिस के मुताबिक, यहां एक कार और ट्रक के बीच टक्कर होने के कारण एक बच्चे समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। 

ऐसे में इस पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब 4:45 बजे के करीब हुआ था। हालांकि, हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है लेकिन आंशका है कि घने अंधेरे के कराण ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई है।

दुर्घटना में 9 लोगों ने गंवाई जान  

गौरतलब है, जिस वक्त ये दुर्घटना हुई उस समय ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। जबकि कार में सवार सभी लोग रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक और कार की आपस में जोरदार टक्कर हो गई थी। इस भिड़ंत में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार 5 पुरुष 3 महिला समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत की पुष्टि भी की गई है।

हादसे मे एक लड़के की बच गई है जान- पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे में एक लड़के की जान बच गई है लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल लड़के के इलाज के लिए फौरन अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।

बता दें कि हादसे के कारण कुछ समय के लिए मुंबई-गोवा हाईवे पर यातायात रुक गया था। हालांकि, पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची तो यातायात को फिर से सुचारू रूप से आरंभ करवाया गया था। घटना के कारणों को स्पष्ट पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।   

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप