लाइव न्यूज़ :

इस ट्रेन में सफर और सुहाना, मिलेगा हवाई जहाज जैसा फील, स्मार्ट सुविधा, जानें खासियत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 20, 2021 20:54 IST

रेलवे की प्रतिष्ठित मुंबई-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए उन्नत स्मार्ट सुविधाओं के साथ सुनहरे रंग के इन चमकीले डिब्बों का उपयोग किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरेल मंत्रालय ने वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। नये डिब्बे ने सोमवार, 19 जुलाई, 2021 से अपनी पहली यात्रा शुरू की। नयी दिल्ली राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस के मौजूदा डिब्बों को नए तेजस टाइप स्लीपर कोच से बदल दिया गया है।

नई दिल्लीः रेलवे ने उन्नत सेंसर आधारित प्रणाली से लैस तेजस डिब्बों वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है।

 

रेल मंत्रालय ने वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। रेलवे की प्रतिष्ठित मुंबई-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए उन्नत स्मार्ट सुविधाओं के साथ सुनहरे रंग के इन चमकीले डिब्बों का उपयोग किया जा रहा है।

रेलवे ने बयान जारी कर बताया, ‘‘इस नये डिब्बे ने सोमवार, 19 जुलाई, 2021 से अपनी पहली यात्रा शुरू की। पश्चिम रेलवे की सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम ट्रेनों में से एक ट्रेन नंबर 02951/52 मुंबई-नयी दिल्ली राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस के मौजूदा डिब्बों को नए तेजस टाइप स्लीपर कोच से बदल दिया गया है।’’

रेलवे किफायती वातानुकूलित 806 डिब्बों का इस साल के अंत तक संचालन शुरू करेगा

रेलवे ''दुनिया की सबसे अच्छी एवं सस्ती वातानुकूलित यात्रा'' की पेशकश के तहत किफायती दर वाले 806 एसी थ्री-टियर डिब्बों का संचालन इस वित्त वर्ष के अंत तक शुरू करेगा। इन डिब्बों में यात्रा के लिए टिकटों का किराया बिना एसी वाले शयनयान श्रेणी और एसी थ्री-टियर के वर्तमान किराये के बीच रखा जाएगा।

अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। वर्तमान में 25 ऐसे डिब्बों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें पश्चिम रेलवे में 10, उत्तर-मध्य रेलवे में सात, उत्तर-पश्चिम रेलवे में पांच और उत्तर रेलवे में तीन डिब्बे शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि किफायती दर वाली यात्रा के लिए इन डिब्बों को रेलवे कोच के तीन कारखानों से एक साथ निकाला जाएगा।

इन डिब्बों के निर्माण की अवधारणा रेल कोच कारखाना, कपूरथला द्वारा की गई थी और इसके डिजाइन को लेकर अक्टूबर 2020 में युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि इन नए डिब्बों में सीटों की संख्या को 72 से बढ़ाकर 83 किया गया है ताकि अधिक यात्री यात्रा कर सकें।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, '' वर्ष 2021-22 के अंत तक किफायती दर वाले 806 एसी थ्री-टियर डिब्बे उपलब्ध होंगे। हमारे सभी कोच कारखाने इन डिब्बों के निर्माण के लिए एक साथ काम करेंगे। रेलवे भविष्य में सभी नागरिकों के लिए बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रयासरत है।''

टॅग्स :भारतीय रेलअश्विनी वैष्णवमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?