मुंबई के कांग्रेस प्रमुख और अन्य पर महामारी नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज

By भाषा | Published: June 13, 2021 04:52 PM2021-06-13T16:52:26+5:302021-06-13T16:52:26+5:30

Mumbai Congress chief and others booked for violating pandemic rules | मुंबई के कांग्रेस प्रमुख और अन्य पर महामारी नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज

मुंबई के कांग्रेस प्रमुख और अन्य पर महामारी नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज

मुंबई, 13 जून मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) के अध्यक्ष अशोक उर्फ ‘भाई’ जगताप और 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोविड-19 नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उपनगरीय गोरेगांव में विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जगताप और अन्य शनिवार को नियमों का उल्लंघन करते हुए उपनगर के एस वी रोड चौराहे पर जमा हुआ थे। उनमें से कुछ ने मास्क भी पहन नहीं रखा था।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती क़ीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्राथमिकी के बाद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mumbai Congress chief and others booked for violating pandemic rules

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे