लाइव न्यूज़ :

मुंबई, पड़ोसी शहरों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपये हुई, मध्य रेलवे ने भीड़ नियंत्रण के लिए कदम उठाया

By भाषा | Updated: May 9, 2022 14:23 IST

मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर स्टेशन और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के साथ-साथ पड़ोसी ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशन पर सोमवार से 15 दिन के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को अस्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई संभाग में पिछले महीने ‘अलार्म चेन’ खींचने के 332 मामले सामने आए।केवल 52 बार उचित वजह से ‘अलार्म चेन’ खींची गई।मध्य रेलवे ने यात्रियों से गैर-जरूरी कारणों से ‘अलार्म चेन’ न खींचने की अपील की है।

मुंबई: मध्य रेलवे ने गर्मी के मौसम में स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने और ‘अलार्म चेन’ के दुरुपयोग को रोकने के लिए नौ से 23 मई तक मुंबई और पड़ोसी शहरों के कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर स्टेशन और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के साथ-साथ पड़ोसी ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशन पर सोमवार से 15 दिन के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को अस्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘मुंबई संभाग में पिछले महीने ‘अलार्म चेन’ खींचने के 332 मामले सामने आए। इनमें से केवल 52 बार उचित वजह से ‘अलार्म चेन’ खींची गई, जबकि 279 बार बिना किसी वाजिब कारण के ऐसा किया गया।’’

सुतार के अनुसार, पर्याप्त या वैध कारणों के बिना ‘अलार्म चेन’ खींचने के लिए रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत 188 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाया गया और जुर्माने के रूप में 94,000 रुपये वसूले गए। मध्य रेलवे ने यात्रियों से गैर-जरूरी कारणों से ‘अलार्म चेन’ न खींचने की अपील की है, क्योंकि इससे अन्य यात्रियों को असुविधा होती है।

टॅग्स :Railwaysभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो