लाइव न्यूज़ :

मुंबई : फर्जी योजनाओं के जरिए लोगों से 684 करोड़ रुपये की ठगी करने वाला कारोबारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:59 IST

Open in App

फर्जी योजनाओं के जरिए निवेशकों से कथित रूप से 684 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में नेपाल के रहने वाले 55 वर्षीय एक कारोबारी को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फेनोमेनल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन नंदलाल केसर सिंह को रविवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इकाई सात ने दक्षिणी मुंबई के एक पांच सितारा होटल से हिरासत में लिया। उसके बाद उसे लातूर पुलिस की आर्थिक अपराधों की शाखा को सौंप दिया गया। लातूर पुलिस ने नंदलाल के खिलाफ 2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 468, 471, 409 और 34 के अलावा महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हित संरक्षण (एमपीआईडी) अधिनियम की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया था। नंदलाल 2018 से ही फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए कई देशों में अपना ठिकाना बदल रहा था। वह पिछले दो वर्षों में अमेरिका और ब्रिटेन में भी रहा था। इसके अलावा वह पश्चिमी नेपाल में अपने मूल निवास धनगढ़ी में भी रहा था। इसके बाद वह नोएडा चला गया और मुंबई और दिल्ली के होटलों में अपनी पत्नी सहित विभिन्न नामों से कमरे बुक कर रह रहा था। अपराध शाखा के अधिकारी के मुताबिक नंदलाल पर लोगों को आकर्षक रिटर्न का वादा करके अपनी फर्मों, फेनोमेनल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, फेनोमेनल प्लांटेशन लिमिटेड, फेनोमेनल हेल्थकेयर सर्विसेज आदि में निवेश करने का लालच देने और फिर समझौतों से मुकरने और लोगों के 684 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?