लाइव न्यूज़ :

मुंबई: वडाला में बिल्डिंग गिरने से दर्दनाक हादसा, प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर 4 लोगों को बचाया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 20:28 IST

प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी: मुंबई के वडाला इलाके में एक इमारत अचानक गिर जाने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक करीब 4 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि यह वन फ्लोर बिल्डिंग थी, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर एक किराना की दुकान थी। 

डिजास्टर मैंनेजमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत कैसे गिरी फिलहाल यह कह पाना जल्दबाजी होगी। हम मामले की जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। हादसे में घायल हुए लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि इससे  पहले मुंबई के भिंडी बाजार में एक 6 मंजिला इमारत गिर जाने से करीब 33 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा बीते साल 31 अगस्त को हुआ था।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप